फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad: 4 wives had left him, now 5th one has died under suspicious circumstances; husband absconding

Bihar: चार पत्नियां छोड़ चुकी थीं... अब पांचवीं की संदिग्ध मौत, पति और ससुराल वाले फरार; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 07 Sep 2024 06:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Sep 2024 06:34 PM IST
सार

Jehanabad News: पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की महिला की मौत कैसे हुई है? फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
Jehanabad: 4 wives had left him, now 5th one has died under suspicious circumstances; husband absconding
रोते-बिलखते मृतका के मायके वाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद के घोसी गांव में संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव मिला है। कहा जा रहा है कि पति की प्रताड़ना से ऊबकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि यह अभी साफ नहीं हुआ है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। लेकिन घर के अंदर से दरवाजा बंद था और लोगों ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को बाहर निकाला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना जहानाबाद के परस बीघा थानाक्षेत्र के घोसी गांव की है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतका के पति की पहले ही उसकी चार पत्नियां साथ छोड़ कर चली गई हैं। वहीं, अब उसकी पांचवीं पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। मृत महिला के परिजन उसके पति और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, मृतका की पहचान घोसी गांव निवासी महेंद्र मांझी की पांचवीं पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है।
विज्ञापन


मायके वालों ने बताया कि एक वर्ष पहले महेंद्र मांझी से अपनी बेटी शोभा की शादी की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि ससुराल वालों ने गला घोंटकर शोभा की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हम लोग आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार थे। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि बीती रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी से नाराज होकर पत्नी शोभा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की महिला की मौत कैसे हुई है? फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। हैरानी की बात तो ये है कि मृत महिला महेंद्र मांझी की पांचवीं पत्नी थी। इससे पहले भी महेंद्र मांझी चार शादियां कर चुका था, जो इसे छोड़कर चली गई हैं। उसके बाद महेंद्र मांझी ने पिछले साल गया जिले के परैया थानाक्षेत्र के रामपुर निवासी बिन्दा मांझी की बेटी से पांचवीं शादी की थी। वहीं, मृतका शोभा देवी की भी यह दूसरी शादी थी।


उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही घरवाले आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे थे। जहां ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार थे, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई है। पुलिस ने महिला के पति और परिवार की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed