फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   JDU shies away from demand for Bihar special state status, National General Secretary Bhagwan Kushwaha

Bihar: विशेष राज्य के दर्जे की मांग से JDU ने काटी कन्नी, राष्ट्रीय महासचिव बोले- 2025 में मिलेगा और बड़ा पैकेज

Fri, 02 Aug 2024 08:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 02 Aug 2024 08:22 PM IST
सार

Aurangabad News: जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब अगर पार्टी विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर जबरदस्ती करेगी तो और भी राज्य मानक के विपरीत विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने लगेंगे। उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में मानक बदलेंगे और अनुकूल स्थिति भी आएगी।

विज्ञापन
JDU shies away from demand for Bihar special state status, National General Secretary Bhagwan Kushwaha
प्रेस वार्ता के दौरान अन्य नेताओं के साथ जदयू के राष्ट्रीय महासचिव भगवान सिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को जदयू ने फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है। पार्टी के बड़े नेता भी अब इस मांग से कन्नी काट रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में विशेष राज्य की मांग पर कन्नी काटते हुए कहा कि बिहार विभाजन के पहले से पार्टी यह मांग करती रही है। उस वक्त राज्य की परिस्थितियां विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने लायक थीं, लेकिन कतिपय कारणों से यह मांग पूरी नहीं हो सकी। इसके बावजूद पार्टी की यह मांग बनी रही। पार्टी आज भी यह चाह रही है कि राज्य को विशेष दर्जा मिले, लेकिन बिहार अभी विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के नीति आयोग के मानक पर फिट नहीं बैठ रहा है।

विज्ञापन


भगवान कुशवाहा ने कहा कि हालांकि नीति आयोग में हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह हैं। अब अगर पार्टी विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर जबरदस्ती करेगी तो और भी राज्य मानक के विपरीत विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने लगेंगे। उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में मानक बदलेंगे और अनुकूल स्थिति भी आएगी। उन्होंने कहा कि अभी जो केंद्रीय बजट में 59 हजार करोड़ का विशेष पैकेज मिला है, वह राज्य के केंद्रीय कर के 45 प्रतिशत हिस्से की अतिरिक्त राशि है। साथ ही राज्य सरकार ने भी 2024-25 के चार महीने के अनुपूरक बजट में 47 हजार 512.11 करोड़ का प्रावधान किया है। इन दोनों राशि से राज्य में अधिक से अधिक विकास होगा। विकास की रफ्तार तेज होगी। केंद्र सरकार ने हमारी मांगे मानी, इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन


वहीं, जदयू नेता भगवान कुशवाहा ने दावा किया कि अभी यह विशेष पैकेज तो एक झांकी है। 2025 आने दीजिए, केंद्र से इतनी बड़ी राशि बिहार को मिलेगी, जिसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। प्रेसवार्ता में जदयू के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष व रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जिला प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू और तेजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed