फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Heat Wave: 2 people including woman died due to heat wave in Jehanabad, 7 people died in 2 days in 2 districts

Heat Wave: जहानाबाद में लू लगने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत, दो जिलों में दो दिनों में 7 लोगों की गई जान

Mon, 17 Jun 2024 04:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद/अरवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद/अरवल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Jun 2024 04:46 PM IST
सार

Heat Wave News: जहानाबाद के सिकरिया थाना क्षेत्र में एक महिला और शकूराबाद बाजार में एक व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई। दोनों ही अचानक गिर गए थे, जिन्हें अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बीते 48 घंटों में जहानाबाद और अरवल जिले में लू से सात लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Heat Wave: 2 people including woman died due to heat wave in Jehanabad, 7 people died in 2 days in 2 districts
जहानाबाद और अरवल जिलों समेत पूरा बिहार लू की चपेट में है अभी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जहानाबाद में सोमवार को लू लगने से अलग-अलग जगह एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। अचानक गिर पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरअसल, जहानाबाद और अरवल समेत पूरा राज्य इन दिनों लू की चपेट में है। यहां प्रतिदिन 44 डिग्री से लेकर 46 डिग्री तक पारा चढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में पिछले दो दिनों में जहानाबाद और अरवल जिले में अब तक सात लोगों की लू लगने से मौत हो चुकी है। हर जगह लोग तपती धूप और लू से बचने के लिए अपने-अपने ढंग से उपाय करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलचिलाती धूप और लू की चपेट में आने से रविवार को अरवल में पांच लोगों की मौत हो गई। लू लगने वाले कई मरीजों को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान जान गंवाने वाले पांच लोगों में जयपुर गांव निवासी फलक कुमारी, बालू बीघा निवासी कृष्णा पंडित, धोरी भोजपुरी निवासी लालमणि देवी, मेहंदिया निवासी धनमानिया देवी और भोजपुरी करमासीन निवासी बाबूराम शामिल हैं। हालांकि कई और मरीज अरवल और जहानाबाद में इलाजरत हैं।
विज्ञापन




इधर, सोमवार को जहानाबाद के सिकरिया थाना के भिटिया गांव निवासी सुषमा देवी (55) की मौत लू लग जाने के कारण हो गई। परिजनों के मुताबिक, सुषमा देवी मवेशी को चारा देने गई थी। चारा देकर जैसे ही घर लौटी वह बेहोश होकर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से शकूराबाद बाजार निवासी फुटपाथी दुकानदार संजय कुमार गुप्ता की मौत लू लग जाने के कारण हो गई। परिजनों के मुताबिक, संजय कुमार गुप्ता फुटपाथ की दुकान से अपना जीवन पोषण करते थे। वह दुकान बंद कर घर लौटे तो उन्हें चक्कर आया और गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल जहानाबाद और अरवल जिले में लू का कहर जारी है। दर्जनों लोग लू की चपेट में आने से बीमार पड़ गए हैं, जिनका इलाज सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed