Bihar News : हाथ-पैर बांधकर हत्या, कनपटी-गर्दन में गोली मारी; प्रेमिका से मिलने आए युवक को किसने मारा?
गया जी जिले में प्रेमिका से मिलने आए 18 वर्षीय संजय कुमार की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। अपराधियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर पिटाई की और फिर कनपटी व गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी।
विस्तार
बिहार के गया जी जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। युवक को पहले पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए गए, फिर उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद अपराधियों ने उसकी कनपटी और गर्दन में गोली मारकर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आसपास के इलाके की छानबीन शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान टिकारी थाना क्षेत्र के काज़ी बिगहा निवासी 18 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: 12.43 करोड़ की संपत्ति मिली उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों से, कहा- मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाया गया
गया के कोंच थाना क्षेत्र के ददरेजी बाजार से कुछ दूरी पर बिजहार बधार के पास से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संजय कुमार कोंच थाना क्षेत्र की एक युवती से भागकर शादी कर चुका था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।