{"_id":"61873ecdac5d3203c66f74c3","slug":"gaya-tanakuppa-sho-ajay-kumar-sustained-bullet-injuries-and-two-sap-jawans-were-injured-during-laxmi-idol-immersion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में उपद्रवियों का तांडव: पूजा में तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका तो एसएचओ को मार दी गोली, दो सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में उपद्रवियों का तांडव: पूजा में तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका तो एसएचओ को मार दी गोली, दो सिपाही घायल
Sun, 07 Nov 2021 08:19 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 07 Nov 2021 08:19 AM IST
सार
बिहार के गया जिले में शनिवार शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से रोकने पहुंचे एसएचओ को गोली मार दी गई। वहीं, भीड़ द्वारा अचानक हुए पथराव व फायरिंग में दो सिपाही भी घायल हो गए।
विज्ञापन
गया में एसएचओ को मारी गोली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया जिले में शनिवार शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से रोकने पहुंचे एसएचओ को कुछ उपद्रवियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, भीड़ द्वारा अचानक हुए पथराव व फायरिंग में दो सिपाही भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अचानक पथराव व फायरिंग होने से पुलिस को भी आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पथराव में एक सैप जवान को भी सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल जवान को पीएचसी टनकुप्पा में एडमिट किया गया है।
विज्ञापन
एसएचओ अजय कुमार को को किया गया रेफर
वहीं पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद एसएचओ अजय कुमार को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल इंस्पेक्टर से मिलने के लिए एसएसपी मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया।
विज्ञापन
क्या है मामला?
दरअसल, ये मामला गया जिले के टनकुप्पा थानाक्षेत्र इलाके का है जहां मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे लोगों के द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इस दौरान एसएचओ अजय कुमार ने डीजे बजाने से रोका तो पहले लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। उसके बाद भीड़ में से कुछ उपद्रवियों ने गोली चला दी। जिसमें एक गोली इंस्पेक्टर के पैर में लग गई और वे घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पर वजीरगंज कैंप डीएसपी दल बल के साथ पहुंचे। वे टनकुप्पा में कैंप कर रहे हैं। डीएसपी ने कहा कि उपद्रवियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने वंशी नदी के आसपास और बरतारा बाजार को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश जारी: एसएसपी
इस दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जो भी इस घटना में शामिल होंगे उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम छापेमारी कर रही है।