{"_id":"68cd1a4703af22b2df0a1930","slug":"gaya-private-clinic-labourer-death-road-block-police-control-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: निजी क्लिनिक में मजदूर की मौत पर हंगामा, परिजनों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: निजी क्लिनिक में मजदूर की मौत पर हंगामा, परिजनों ने किया सड़क जाम
Fri, 19 Sep 2025 02:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:24 PM IST
सार
गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के करमाइन रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में 55 वर्षीय मजदूर शिवनंदन चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने क्लिनिक में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
निजी क्लिनिक में मजदूर की मौत पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र स्थित करमाइन रोड पर शुक्रवार की सुबह एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ही बिगहा गांव निवासी 55 वर्षीय शिवनंदन चौधरी के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने क्लिनिक में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई।
सूचना पाकर गुरुआ थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि शिवनंदन चौधरी गुरुवार की रात पेट दर्द की शिकायत लेकर स्थानीय "सनराइज क्लिनिक" पहुंचे थे। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई, लेकिन समय रहते सही उपचार नहीं मिला और क्लिनिक में ही मौत हो गई। जबकि क्लिनिक प्रबंधन का कहना है कि मरीज की स्थिति गंभीर थी, इसलिए उसे गया रेफर किया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और तनावपूर्ण स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

पढ़ें: मुख्य सचिव ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश