फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya News: Middle-aged man commits suicide by consuming poison, incitement case registered against 3 people

Bihar News: गया में अधेड़ की जहर से संदिग्ध मौत, तीन लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Wed, 11 Sep 2024 06:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Sep 2024 06:09 PM IST
सार

Gaya News: गया में एक अधेड़ व्यक्ति के जहर खाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है, जिसे कुछ बातों ने संदिग्ध बना दिया है। इसे लेकर मृतक के परिजन ने तीन लोगों पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Gaya News: Middle-aged man commits suicide by consuming poison, incitement case registered against 3 people
मृतक अरुण कुमार सिन्हा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गया के टिकारी थानाक्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी देवधरपुर निवासी अरुण कुमार सिन्हा (42) की मौत नौ सितंबर को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में जहर खाने के कारण हो गई। मृतक के भाई अंजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि उनके भाई की आत्महत्या के लिए तीन लोगों ने उन्हें उकसाया था। अंजय कुमार ने इस मामले को लेकर मगध मेडिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
मृतक के हाथों में स्याही और संदेहास्पद पत्र मिले
मृतक के हाथों में लगी स्याही और आत्महत्या से जुड़े संदेहास्पद पत्र ने इस मामले को और पेचीदा बना दिया है। नौ सितंबर को जब अरुण कुमार सिन्हा की तबीयत खराब हुई, उन्होंने एक सादा कागज पर रेवेन्यू टिकट के साथ एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने खुद को मानसिक तनाव में बताते हुए आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने की बात की। पत्र पर हस्ताक्षर किए गए थे, लेकिन उसके हाथों में स्याही लगी हुई थी, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है।
विज्ञापन

 
पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद
अंजय कुमार सिन्हा ने पुलिस को बताया कि नौ सितंबर को उनके भाई अरुण कुमार सिन्हा का विवाद टिकारी थानाक्षेत्र के रिकाबगंज पीर बाबा गली निवासी अशोक कुमार, उनके बेटे आकाश कुमार और अशोक कुमार की पत्नी के साथ हुआ था। आरोप है कि पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद के बाद इन लोगों ने अरुण कुमार सिन्हा को आत्महत्या के लिए मजबूर किया और उनके नाम से एक पत्र भी तैयार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक के भाई ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की पूरी जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed