{"_id":"66cb4e5be67e68ddc20da7b1","slug":"gaya-news-goods-train-laden-with-coal-derailed-between-gaya-manpur-railway-station-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaya News: गया-मानपुर रेलवे स्टेशन के बीच कोयला लदी मालगाड़ी हुई बेपटरी, ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर परिचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gaya News: गया-मानपुर रेलवे स्टेशन के बीच कोयला लदी मालगाड़ी हुई बेपटरी, ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर परिचालन ठप
Sun, 25 Aug 2024 09:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 25 Aug 2024 09:01 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना किस कारण से हुई, अभी नहीं पता चल पाया है। कोयला लदी मालगाड़ी के कई डब्बे पटरी पर से उतरे हैं।
विज्ञापन
पटरी से उतरी मालगाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया-मानपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई है। हादसे के कारण गया-कोडरमा, गया-किउल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
बताया गया कि गया-मानपुर स्टेशन के बीच रसलपुर गुमटी के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। गया तथा धनबाद रेल मंडल से कई पदाधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन से राहतकर्मियों के दल को भी घटनास्थल के पास भेजा गया।
विज्ञापन
घटना किस कारण से हुई, अभी नहीं पता चल पाया है। कोयला लदी मालगाड़ी के कई डब्बे पटरी पर से उतरे हैं। वहीं, गुमटी के बंद रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सड़क यातायात भी बाधित हो गया है।
विज्ञापन