{"_id":"66670684fc901b50b20d46e5","slug":"gaya-news-another-accused-arrested-in-case-of-bike-theft-from-ab-enterprises-showroom-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एबी इंटरप्राइजेज के शोरूम से बाइक चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, कई महीनों से चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एबी इंटरप्राइजेज के शोरूम से बाइक चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, कई महीनों से चल रहा था फरार
Mon, 10 Jun 2024 07:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 10 Jun 2024 07:30 PM IST
सार
Gaya News: रामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपी श्रवण को पुलिस ने मगध मेडिकल की सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया है। यह मामला एबी इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के शोरूम में हुई चोरी से जुड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया शहर के रामपुर थाना पुलिस ने पिछले साल नवंबर में एक शोरूम से चोरी हुई दो बाइक के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी सन्नी कुमार पहले ही शोरूम से गिरफ्तार हो चुका था। रामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 730/23 में फरार चल रहे श्रवण कुमार को पुलिस ने मगध मेडिकल की सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया है। यह मामला एबी इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के शोरूम से चोरी हुई दो बाइकों से जुड़ा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोपी श्रवण कुमार मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के किशनपुरा निवासी सुरेंद्र यादव का बेटा है। इस चोरी की घटना की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। इस शोरूम के मैनेजर जितेंद्र कुमार सिन्हा ने घटना को लेकर दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि वह 28 नवंबर 2023 को अपने शोरूम में रहे वाहनों की गिनती कर रहे थे। उनमें दो वाहन एक टीवीएस राइडर और अपाचे बाइक नहीं थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसी बीच एक युवक अपाचे बाइक से होकर शोरूम में आया। उसने पहले एक क्षतिग्रस्त बाइक को मरम्मत के लिए दिया था। जब शोरूम के स्टाफ की नजर बाइक से आए युवक के रजिस्ट्रेशन नंबर पर पड़ी तो ‘वाहन एप’ के सहारे उसकी जांच की, जिसमें वह नंबर पल्सर एन-160 मॉडल का निकला। जब उसके चेसिस नंबर का चोरी की गई अपाचे बाइक से मिलान किया तो सत्यापन हो गया कि उनके शोरूम से चोरी हुई बाइक की ही है, जिसे लेकर सन्नी शोरूम पर आया था। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रामपुर थाना को दी थी। उसके बाद पुलिस शोरूम पर पहुंची और सन्नी कुमार पिता शिवबालक यादव को चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शोरूम के मैनेजर जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सन्नी भी मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के रेहुआ का निवासी है। उन्होंने कहा कि चोरी हुई दूसरी बाइक टीवीएस राइडर भी सन्नी के एक रिश्तेदार के पास से बरामद हुई थी। उन्होंने बताया कि सन्नी ने अपने रिश्तेदार की बुलेट बाइक को गायब करवा दिया था। उसके एवज में उनके शोरूम से चोरी हुई दूसरी बाइक टीवीएस राइडर को दे दिया था।