फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya News: Another accused arrested in case of bike theft from AB Enterprises showroom

Bihar: एबी इंटरप्राइजेज के शोरूम से बाइक चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, कई महीनों से चल रहा था फरार

Mon, 10 Jun 2024 07:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Jun 2024 07:30 PM IST
सार

Gaya News: रामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपी श्रवण को पुलिस ने मगध मेडिकल की सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया है। यह मामला एबी इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के शोरूम में हुई चोरी से जुड़ा है।

विज्ञापन
Gaya News: Another accused arrested in case of bike theft from AB Enterprises showroom
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया शहर के रामपुर थाना पुलिस ने पिछले साल नवंबर में एक शोरूम से चोरी हुई दो बाइक के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी सन्नी कुमार पहले ही शोरूम से गिरफ्तार हो चुका था। रामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 730/23 में फरार चल रहे श्रवण कुमार को पुलिस ने मगध मेडिकल की सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया है। यह मामला एबी इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के शोरूम से चोरी हुई दो बाइकों से जुड़ा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी श्रवण कुमार मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के किशनपुरा निवासी सुरेंद्र यादव का बेटा है। इस चोरी की घटना की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। इस शोरूम के मैनेजर जितेंद्र कुमार सिन्हा ने घटना को लेकर दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि वह 28 नवंबर 2023 को अपने शोरूम में रहे वाहनों की गिनती कर रहे थे। उनमें दो वाहन एक टीवीएस राइडर और अपाचे बाइक नहीं थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी बीच एक युवक अपाचे बाइक से होकर शोरूम में आया। उसने पहले एक क्षतिग्रस्त बाइक को मरम्मत के लिए दिया था। जब शोरूम के स्टाफ की नजर बाइक से आए युवक के रजिस्ट्रेशन नंबर पर पड़ी तो ‘वाहन एप’ के सहारे उसकी जांच की, जिसमें वह नंबर पल्सर एन-160 मॉडल का निकला। जब उसके चेसिस नंबर का चोरी की गई अपाचे बाइक से मिलान किया तो सत्यापन हो गया कि उनके शोरूम से चोरी हुई बाइक की ही है, जिसे लेकर सन्नी शोरूम पर आया था। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रामपुर थाना को दी थी। उसके बाद पुलिस शोरूम पर पहुंची और सन्नी कुमार पिता शिवबालक यादव को चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम के मैनेजर जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सन्नी भी मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के रेहुआ का निवासी है। उन्होंने कहा कि चोरी हुई दूसरी बाइक टीवीएस राइडर भी सन्नी के एक रिश्तेदार के पास से बरामद हुई थी। उन्होंने बताया कि सन्नी ने अपने रिश्तेदार की बुलेट बाइक को गायब करवा दिया था। उसके एवज में उनके शोरूम से चोरी हुई दूसरी बाइक टीवीएस राइडर को दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed