फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya: Naxalite conspiracy foiled due to vigilance of security forces, 20 kg explosives recovered from forest

Bihar News: सुरक्षाबलों की सतर्कता से फिर नक्सली साजिश नाकाम, जंगल से 20 किलो विस्फोटक बरामद

Wed, 08 Jan 2025 01:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 08 Jan 2025 01:50 PM IST
सार

Gaya News: गया के एसएसपी ने इस सफलता पर कहा कि नक्सलियों की साजिश को समय रहते नाकाम करना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जंगल से बरामद विस्फोटक और सामग्री से यह स्पष्ट है कि नक्सली बड़े हमले की तैयारी में थे।

विज्ञापन
Gaya: Naxalite conspiracy foiled due to vigilance of security forces, 20 kg explosives recovered from forest
भारी मात्रा में बरामद हुई विस्फोटक सामग्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। छत्तीसगढ़ में हुए आईईडी विस्फोट के बाद नक्सली गया में सुरक्षाबलों को निशाना बनाना चाहते थे। लेकिन जवानों की सूझबूझ और सतर्कता ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। डुमरिया के चकरबंधा और तारचुआं के जंगलों में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्रियां बरामद की हैं।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना से टला बड़ा हमला
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इस हमले की साजिश की जानकारी पहले ही मिल गई थी। बुधवार की सुबह 29वीं वाहिनी सशस्त्र बल के कमांडेंट हरे कृष्ण गुप्ता को गुप्त सूचना मिली। उसके आधार पर 47वीं वाहिनी सीआरपीएफ और गया पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत चकरबंधा और तारचुआं के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन किया गया। 
विज्ञापन


जांच के दौरान जंगल में 20 किलोग्राम विस्फोटक समेत अन्य सामग्री बरामद हुई। इन सामग्रियों का उपयोग नक्सली विस्फोटक बनाने और सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या-क्या बरामद हुआ?
सुरक्षाबलों ने जंगल से विस्फोटक और उससे संबंधित सामग्रियां बरामद कीं, जिनमें 20 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, 15 प्रेशर कुकर, 8 गैस सिलिंडर, 85 स्टील कंटेनर (बड़े और छोटे), एक ड्रिल मशीन और 20 बिट्स, 24 बंडल तार, 22 टीफिन बॉक्स, तीन किलो प्लास्टर ऑफ पेरिस, 110 डिस्पोजल सीरिंज, 132 लोहे के पाइप सॉकेट और पांच पैकेट मिथाइल पैराथियान पॉलीटेक्स आदि शामिल हैं। इन सभी बरामद सामग्रियों को बम निरोधक दस्ते द्वारा घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।
 
सुरक्षाबलों को बनाना चाहते थे निशाना
नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए यह विस्फोटक जंगल में छिपाया था। छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए आईईडी विस्फोट, जिसमें आठ जवान शहीद हुए थे, के बाद गया को दहलाने की साजिश रची गई थी। हालांकि सुरक्षाबलों की चौकसी के कारण यह साजिश नाकाम हो गई।

 
अभियान की सफलता पर प्रतिक्रिया
गया के एसएसपी ने इस सफलता पर कहा कि नक्सलियों की साजिश को समय रहते नाकाम करना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जंगल से बरामद विस्फोटक और सामग्री से यह स्पष्ट है कि नक्सली बड़े हमले की तैयारी में थे। सुरक्षाबलों ने सतर्कता दिखाकर इसे रोक दिया। आगे भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed