फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya Miscreants looted around eight lakh rupees from Micro Credit Bank in broad daylight

Gaya: दिनदहाड़े कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट बैंक से बदमाशों ने लूटे आठ लाख रुपये, हथियार के दम पर घटना को अंजाम

Wed, 13 Sep 2023 01:18 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 13 Sep 2023 01:18 PM IST
सार

गया में दिनदहाड़े बदमाशों माइक्रो क्रेडिट बैंक से लूट की घटना को अंजाम दिया। बैंक लूटने आए लूटेरों ने हथियार के दम पर आठ लाख छह हजार चार सौ चालीस रुपये लूटकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Gaya Miscreants looted around eight lakh rupees from Micro Credit Bank in broad daylight
कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट बैंक को बदमाशों ने लूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया में लूट की बड़ी घटना का मामला सामने आया है। लूटरों ने माइक्रो क्रेडिट बैंक से 8 लाख 6 हजार 440 रुपये लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तीन बाइक सवारों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर घटना के पहलूओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रानीगंज तेतरिया स्थित कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट बैंक से बदमाशों ने 8 लाख 6 हजार 440 रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। तीन बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद जाते समय बदमाशों के कई राउंड फायरिंग करने की भी सूचना है। वहीं, घटना के बाद पहुंची इमामगंज पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में शाखा प्रबंधक उत्तर प्रदेश के भदोही के गोपीगंज गांव के रहने वाले पंकज अकेला ने बताया कि कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट से रुपये जमा करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इमामगंज जा रहे थे। जैसे ही कार्यालय के मुख्य गेट पर आए वैसे ही तीन बाइक से आए बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। तीन बाइक से आए छह बदमाश इस घटना में शामिल थे। रुपयों से भरा बैग छीनने के बाद बदमाशों ने लोगों के बीच दहशत फैलाने को लेकर दो-तीन राउंड हवा में फायर भी किया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही है मामले की जांच
इस घटना की जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया। इधर, पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि तीन बाइक (अपाची) से छह बदमाश बैंक आए थे। तीन बाइक सवार हेलमेट और तीन बदमाश बगैर चेहरा ढके हुए कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट कार्यालय के इर्द-गिर्द थे। जब बैंक से कर्मचारियों से बदमाश रुपये से भरा बैग छीन रहे थे, तब आसपास के लोग दौड़े। लेकिन बदमाशों ने कहा कि तुम लोग भाग जाओ नहीं तो गोली मार देंगे। तब आसपास के लोग भय से भाग गए। हालांकि इस दौरान कार्यालय के ऊपर से कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट के कर्मी ने एक पत्थर फेंक कर घटना को रोकना चाहा। लेकिन जिस ओर से ईंट पत्थर आ रहे थे। उस दिशा में बदमाशों ने गोली चलाए जाने से सभी लोग दहशत में आ गए। उसके बाद बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। 


लोगों ने बताया कि पुलिस से चार कदम आगे चलते है बदमाश
कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट इस क्षेत्र में 140 महिला समूह को ऋण देती है। महिला समूह के द्वारा दिए गए रुपयों को जमा करने के लिए कर्मचारी बैंक जा रहे थे। तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया है। इधर इस संबंध में थाना एसडीपीओ मनोज राम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कुछ महीने पहले भी नगमा पथरा गांव के पास एक फाइनेंस कंपनी से लाखों रुपये की लूट की घटना हुई थी। इस घटना के पीछे अभी पुलिस के हाथ खाली है। यही कारण है कि पुलिस से बदमाश चार कदम आगे चल रहे हैं। जिसके कारण इमामगंज थाना क्षेत्र में लूट और चोरी घटनाएं लगातार हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed