फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya: Jitan Manjhi inaugurated Tapovan Mahotsav 2024 by lighting lamp; Vipin Sachdeva, Makar Sankranti

Bihar: तपोवन महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर पूर्व CM ने किया उद्घाटन; विपिन सचदेवा की आवाज से गूंजेंगी वादियां

Sun, 14 Jan 2024 04:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 Jan 2024 04:55 PM IST
सार

Tapovan Mahotsav 2024: गया में तपोवन महोत्सव की शुरुआत हो गई है। रविवार को पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। मकर संक्रांति के अवसर पर शाम को विपिन सचदेवा समेत कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
Gaya: Jitan Manjhi inaugurated Tapovan Mahotsav 2024 by lighting lamp; Vipin Sachdeva, Makar Sankranti
दीप प्रज्वलित कर तपोवन महोत्सव 2024 का उद्घाटन करते पूर्व सीएम जीतन मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले के मोहड़ा प्रखंड की अरई पंचायत के तपोवन में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और ग्रामीण विकास मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत तपोवन महोत्सव का उद्घाटन किया। दरअसल, मकर संक्रांति के अवसर पर हर वर्ष एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार मौके पर जहानाबाद सांसद रामचंद्र प्रसाद और अतरी विधायक अजय यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

 
मधुर आवाजों से गूंजेंगी वादियां
गया जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से रविवार को एक दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। रविवार की देर शाम से तपोवन महोत्सव के अवसर पर महशूर गायक विपिन सचदेवा और मृत्युंजय कुमार की आवाज से तपोवन की वादियां गूंजेंगी और इनके गानों पर दर्शक झूमेंगे। इसके अलावा कई स्थानीय कलाकार भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन




दरअसल, पौराणिक और ऐतिहासिक तपोवन में मकर संक्रांति के अवसर पर हर वर्ष चार दिवसीय मेला का आयोजन होता है। वर्ष 2014 में राज्य सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के प्रयास से इसे एक दिवसीय महोत्सव का रूप दिया गया। यहां भगवान ब्रह्मा के पुत्रों के नाम पर चार गरम पानी के कुंड हैं, जिसकी महत्ता से यहां मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कई जिलों से श्रद्धालु आते हैं तपोवन
ऐतिहासिक स्थल तपोवन में मकर संक्रांति के मौके पर नवादा, नालंदा, जहानाबाद, गया, राजगीर, पटना, सासाराम सहित कई जिलों के श्रद्धालु तपोवन पहुंच गर्म जलधारा कुंड में स्नान कर कपिलेश्वर धाम मंदिर में गर्म जल चढ़कर पूजा अर्चना करते हुए मन्नत रखते हैं। इसके बाद कुंड के बगल में पहाड़ी पर चढ़कर अपने परिवार के साथ चूड़ा-दही खाते हैं और मकर संक्रांति पर्व का आनंद उठाते हैं। वहीं, मेले में आए बाल श्रद्धालुओं के लिए एक से एक झूला, मीना बाजार के साथ मनोरंजन की व्यवस्था भी रहती है, जिसका लोग भरपूर आनंद लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed