फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya gets major development boost gandhi maidan park redevelopment and tourism projects launched bihar news

Bihar: गया और बोधगया की बदलेगी तस्वीर! ₹165 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट, गांधी मैदान पार्क भी नए रंग-रूप में तैयार

Mon, 13 Jul 2026 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 08:00 PM IST
सार

Bihar News: गया और बोधगया में धार्मिक पर्यटन और आधारभूत संरचना को बढ़ावा देने के लिए कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई। गांधी मैदान पार्क के पुनर्विकास का उद्घाटन हुआ, जबकि बोधगया में 165.44 करोड़ रुपये की लागत से ध्यान एवं अनुभव केंद्र सहित कई घोषणाएं की गई।

विज्ञापन
gaya gets major development boost gandhi maidan park redevelopment and tourism projects launched bihar news
उद्घाटन के दौरान मौजूद बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी शहर के सौंदर्यीकरण और धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में सोमवार को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गांधी मैदान पार्क के पुनर्विकास का उद्घाटन किया। इस दौरान गया और बोधगया से जुड़ी करोड़ों रुपये की पर्यटन एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं की भी जानकारी दी गई।

विज्ञापन


4.31 करोड़ रुपये में बदला गांधी मैदान पार्क का स्वरूप
करीब 4.31 करोड़ रुपये की लागत से गांधी मैदान पार्क का पुनर्विकास किया गया है। पार्क में आधुनिक वॉकिंग पथ, गज़ीबो, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसका उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना और पर्यटकों के लिए आकर्षक वातावरण तैयार करना है।
विज्ञापन


धार्मिक स्थलों के विकास पर सरकार का विशेष फोकस
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य सरकार गया और बोधगया को विश्वस्तरीय धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में वैष्णो माता मंदिर में लगभग 47.44 लाख रुपये की लागत से एलईडी और लाइटिंग का कार्य कराया जाएगा। वहीं, फतेहपुर स्थित सूर्यकुंड तालाब और शिव मंदिर के विकास पर करीब 1.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोधगया में बनेगा 165 करोड़ रुपये का ध्यान एवं अनुभव केंद्र
बोधगया में लगभग 165.44 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय ध्यान एवं अनुभव केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इस केंद्र में मेडिटेशन सेंटर, आधुनिक पार्किंग, लिफ्ट, कैफेटेरिया, प्रदर्शनी क्षेत्र, सूचना प्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और नया अनुभव मिलेगा।

पर्यटन बढ़ेगा, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से गया जिले में पर्यटन को नई गति मिलेगी, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।


यह भी पढ़ें: बांकीपुर चुनाव में प्रशांत किशोर-नीरज का नामांकन, पर्चा दाखिल करते ही वीणा गिरफ्तार; किन्नर भी उतरीं

सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और स्वच्छता की अपील
डॉ. प्रेम कुमार ने नागरिकों से सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का स्थायी लाभ तभी मिलेगा, जब आम लोग भी इनके संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed