फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya: Dalai Lama's three-day sermon began amid dense fog; Followers from more than 60 countries are joining

Bihar News: घने कोहरे के बीच शुरू हुआ दलाई लामा का तीन दिवसीय प्रवचन; 60 से अधिक देशों के अनुयायी हो रहे शामिल

Fri, 29 Dec 2023 01:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Dec 2023 01:46 PM IST
सार

Dalai Lama's Sermon: गया के कालचक्र मैदान में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का तीन दिवसीय प्रवचन शुक्रवार से शुरू हो गया है। यहां तड़के ही घने कोहरे के बीच भारी तादाद में श्रद्धालु प्रवचन सुनने पहुंचे। कालचक्र मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Gaya: Dalai Lama's three-day sermon began amid dense fog; Followers from more than 60 countries are joining
कालचक्र मैदान में शुरू हुआ दलाई लामा का प्रवचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिब्बती आध्यात्मिक बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा बिहार के गया जिले के बोधगया में एक महीने के प्रवास पर हैं। शुक्रवार 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बोधगया के कालचक्र मैदान में दलाई लामा तीन दिनों तक प्रवचन देंगे। प्रवचन के पहले दिन आज दलाई लामा ने परम पावन नागार्जुन की इन स्थिति ऑफ धम्म धातु पर प्रवचन दिया। 31 दिसंबर को वे मंजूश्री सशक्तिकरण प्रदान करेंगे। मंजूश्री का आह्वान करते हुए दलाई लामा उनकी शक्ति को यहां श्रद्धालुओं में आने का प्रवचन देंगे।
विज्ञापन

 
प्रवचन कार्यक्रम के दौरान मल्टी लेयर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि प्रवास व प्रवचन कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने बताया की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

 
प्रवचन के दौरान दलाई लामा तीन दिनों तक विशेष शैक्षणिक सत्र में अपने अनुयायियों को जीवन के बुनियादी सिद्धांतों को बताएंगे। प्रवचन कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। कालचक्र मैदान में दलाई लामा ने विश्वशांति की प्रार्थना के साथ पूजा का शुभारंभ किया। इस दौरान कालचक्र मैदान में बनाए गए ब्लेसिंग मुद्रा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। कालचक्र मैदान के सभी गेट खोले गए हैं, सभी गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हैंड मेटल डिटेक्टर से समुचित जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवचन कार्यक्रम में अमेरिका, जर्मनी, स्पेन, कंबोडिया, रूस, इंडोनेशिया, मंगोलिया, जापान, ताइवान, लाओस, मयनमार, ब्राजील, भूटान और तिब्बत सहित 60 देशों से अधिक देशों से करीब 70 हजार बौद्ध श्रद्धालु और अनुयायी शामिल हो रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए एक लाख वर्ग फिट में जर्मन हैंगर पंडाल बनाया गया है।

 
घने कोहरे के बीच देश विदेश से आए बौद्ध श्रद्धालु दलाई लामा के प्रवचन सुनने और उन्हें देखने के लिए सुबह पांच बजे से ही घंटों बैठे दिखे। अनुयायी कालचक्र मैदान के खुले में ही कोहरे के बीच अपनी-अपनी भाषाओं में दलाई लामा के प्रवचन सुनते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed