फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Father of female SI killed his wife by slitting her throat in Gaya; Preparations were done many days ago

Bihar: महिला SI के पिता ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या; कई दिन पहले की थी तैयारी, बाजार से खरीदा था हथियार

Tue, 03 Oct 2023 04:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 03 Oct 2023 04:27 PM IST
सार

Bihar Crime: टाउन डीएसपी पीएन साहू ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी मुकेश कुमार बैंक कर्मी है जो वीआरएस लेकर सेवा निवृत्त (रिटायर) हुआ है। किसी बात को लेकर वह डिप्रेशन में चल रहा था।

विज्ञापन
Father of female SI killed his wife by slitting her throat in Gaya; Preparations were done many days ago
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया के सिविल थाना क्षेत्र के बिसार तलाब मोहल्ला में सोमवार देर रात घर में महिला की गला रेतकर कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, सिविल लाइन थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी अपने मां–पिता के साथ रहती थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात महिला सब इंस्पेक्टर के पिता मुकेश कुमार ने ही अपनी पत्नी निर्मला देवी (50) की तेज धारदार हथियार से गलाकर रेतकर हत्या कर दी। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मुकेश कुमार फरार हो गया। सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी मुकेश कुमार पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर डिप्रेशन चल रहा था। वह खुद बाजार से तेज धारदार हथियार खरीदकर लाया था। लेकिन किसी को यह पता नहीं था कि उसके दिमाग में हत्या की साजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर टाउन डीएसपी पीएन साहू ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी मुकेश कुमार बैंक कर्मी है जो वीआरएस लेकर सेवा निवृत्त (रिटायर) हुआ है। किसी बात को लेकर वह डिप्रेशन में चल रहा था। छानबीन की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed