{"_id":"68a9a92794f88d21b50b5b8c","slug":"even-the-post-of-leader-of-opposition-will-not-be-saved-in-2025-jitan-ram-manjhi-targeted-tejashwi-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: '2025 में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी भी नहीं बच पाएगी', जीतन राम मांझी ने साधा तेजस्वी पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: '2025 में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी भी नहीं बच पाएगी', जीतन राम मांझी ने साधा तेजस्वी पर निशाना
Sat, 23 Aug 2025 05:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 23 Aug 2025 05:17 PM IST
सार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत गरमा गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा पीएम और सीएम पर नकल करने का आरोप लगाने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पलटवार किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की सियासत एक बार फिर तेज होती दिख रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक्स हैंडल से हाल ही में किए गए पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी ने कड़ा पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने पीएम और सीएम पर नकल का आरोप लगाया था, जिस पर मांझी ने कहा कि तेजस्वी अपने को बहुत बड़ा समझ रहे हैं, लेकिन सच यह है कि बिहार में विकास का काम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ है।
मांझी ने शनिवार को गया जी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, 'लड़कियों को साइकिल, पोशाक योजना, होमगार्ड को वेतन और पोशाक, 13 महीने का वेतन – यह सब काम नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए हैं, तेजस्वी यादव की घोषणा पर नहीं। तेजस्वी बेवजह झूठ बोलकर जनता को बरगला रहे हैं। जनता पढ़ी-लिखी है, सब समझती है।”
तेजस्वी यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर “वोट चोरों की नींद हराम हो जाएगी”, मांझी ने तंज कसते हुए कहा, “हारने वाले इसी तरह की बातें करते हैं। सपने में खुद को मुख्यमंत्री देख रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि इस बार के चुनाव में वह न तो मुख्यमंत्री बनेंगे और न ही नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बचा पाएंगे।”
विज्ञापन
पढ़ें: ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे खेत से युवक का अधजला शव बरामद, पास से पिस्टल भी मिली
राबड़ी देवी द्वारा तेजस्वी की ताजपोशी पर मांझी ने व्यंग्य करते हुए कहा, “चांदी-सोना का ताज पहन लें, अपने मन का मुंह मिठ्ठू बना लें, लेकिन हकीकत यह है कि जनता का फैसला ही सबसे बड़ा है। प्रधानमंत्री ने जो कल सभा में कहा, वह सबने सुना है। उसी दिशा में बिहार की राजनीति आगे बढ़ रही है।”
उन्होंने दावा किया कि बिहार के मतदाता अब जागरूक हैं और फर्जी वोटिंग करने वालों के खिलाफ चुनाव आयोग सख्त कदम उठा रहा है। मांझी ने कहा, “बाहर से आए और दो-दो जगह नाम लिखवाने वाले मतदाताओं पर रोक लगी है। करीब 65 लाख नाम कटे हैं। 2025 के चुनाव में तेजस्वी यादव को जनता जवाब देगी और उन्हें मुंह दिखाने लायक भी नहीं छोड़ेगी।”