{"_id":"67b066886ee294ec8a066db0","slug":"crime-in-bihar-cloth-merchant-kidnapped-while-going-to-temple-in-nawada-daughter-in-laws-suspected-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Bihar: मंदिर जाने के दौरान कपड़ा व्यवसायी का अपहरण, बेटी के ससुराल वालों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Bihar: मंदिर जाने के दौरान कपड़ा व्यवसायी का अपहरण, बेटी के ससुराल वालों पर शक
Sat, 15 Feb 2025 03:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2025 03:34 PM IST
सार
एक कपड़ा व्यवसायी के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यवसायी मंदिर जा रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ। अपहरण का शक व्यवसायी की बेटी के ससुराल वालों पर जताया जा रहा है।
विज्ञापन
पूछताछ करती हुई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा शहर में पुराने स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप से शनिवार सुबह कपड़ा व्यवसायी संजीत कुमार का दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया। बताया जाता है कि वह रोजाना की तरह पूजा करने के लिए मंदिर जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। मौके पर मौजूद रहे प्रत्यक्षदर्शियों और मंदिर के पुजारी ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग एक सफेद मारुति ईको कार से आए और संजीत कुमार को जबरन गाड़ी में बैठाकर इंदिरा चौक की तरफ ले गए। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना का वीडियो भी कैद हुई है।
विज्ञापन
अगवा व्यवसायियों के परिजनों का आरोप है कि इस अपहरण कांड में संजीत की बेटी के ससुराल वालों की साजिश हो सकती है। बताया कि उनकी बेटी की शादी 11 मई 2022 को रजौली के बहादुरपुर निवासी उदय कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही दामाद और उसके परिवार वाले बेटी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं, जिसको लेकर न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। घटना से एक दिन पहले ही कोर्ट में सुनवाई थी और इससे पूर्व दामाद की ओर से केस वापस लेने और तलाक की धमकियां मिल रही थीं। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
नगर थाना के एसआई निलेश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। अपहरण के बाद से व्यवसायी संजीत की पत्नी की हालत बेहद खराब है। पुलिस जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। अपहरण के बाद परिजन भयभीत हैं।
विज्ञापन