{"_id":"6778f4d54e59d7901b0c6df8","slug":"crime-in-bihar-brick-kiln-clerk-murdered-by-slitting-his-throat-in-gaya-panic-in-area-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Bihar: ईंट-भट्ठा के मुंशी की गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, डॉग स्क्वॉड और FSL टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Bihar: ईंट-भट्ठा के मुंशी की गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, डॉग स्क्वॉड और FSL टीम पहुंची
Sat, 04 Jan 2025 02:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:14 PM IST
सार
बिहार के गया जिले में ईंट-भट्ठा के मुंशी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, मौके पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम पहुंची है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया जिले से दिल दलहा देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात ईंट-भट्ठा के मुंशी की अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
गया पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं, अपराधियों की पहचान के लिए वारदात स्थल पर जांच पड़ताल के लिए डाॅग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। घटना गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के पिरासिन गांव की है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, मृतक की पहचान ईंट- भट्ठा के मालिक गोवर्धन यादव के बहनोई के रूप में की गई है, जो ईंट-भट्ठा पर मुंशी का काम करते थे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, डोभी क्षेत्र के पिरासीन गांव के समीप स्थित ईंट-भट्ठा पर शुक्रवार की देर रात्रि मुंशी की अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ईंट-भट्ठा के मालिक गोवर्धन यादव के बहनोई के रूप में हुई है। वारदात शुक्रवार देर रात की है, जब मुंशी ईंट-भट्ठा पर काम कर रहे थे। उस दौरान अचानक अपराधी आ धमके और मौके का फायदा उठाकर धारदार हथियार से मुंशी की गला रेत दिया।
विज्ञापन
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी घटना स्थल से फरार हो गए। शनिवार सुबह जब स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं, अपराधियों को पकड़ने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। लेकिन खबर लिखे जाने के तक पुलिस के हाथ अपराधी नहीं आया।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम की हुई गठन
इस संबंध में सीनियर एसपी ने बताया कि सुबह गया जिले के डोभी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि पिरासिन गांव में ईंट-भट्टा पर एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त सूचना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-2 को घटना स्थल के निरीक्षण के लिए निर्देशित करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन में एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
वारदात स्थल पर बुलाए गए डाॅग स्क्वॉड की टीम
वहीं, उन्होंने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल गया भेजा गया। साथ ही, डॉग स्क्वॉड, FSL और तकनीकी टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया है। उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा एक आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान की जा रही है। जल्द ही इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में डोभी थाना में मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।