फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Cradle home to open tomorrow in Gaya Central Jail premises; Women going on duty will get relief

Bihar News: गया सेंट्रल जेल परिसर में कल खुलेगा पालना घर; ड्यूटी पर जाने वाली महिलाओं को मिलेगी राहत

Tue, 13 Feb 2024 08:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Feb 2024 08:17 PM IST
सार

Gaya Hindi News: कारा अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि यह निर्देश आया कि जहां 25 से अधिक महिलाएं कर्मी कार्यरत हैं, वहां पालना घर खोला जाएगा। इसी को लेकर यहां भी पालना घर खोला जा रहा है। यहां वर्तमान समय में 30 महिला कर्मी कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Cradle home to open tomorrow in Gaya Central Jail premises; Women going on duty will get relief
पालना घर की कल होगी शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया सेंट्रल जेल में नन्हे बच्चों के लिए पालना घर खुलेगा। पालना घर खुलने से ड्यूटी पर जाने वाली महिला कर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी। पालना घर खोलने के लिए केंद्रीय कारा में तैयारी शुरू कर दी गई है। इस पालना घर में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर कामकाजी मांएं अपनी ड्यूटी सकेंगी। इससे महिला कक्षपाल को खासी राहत मिलेगी। महिला कक्षपाल जब ड्यूटी पर रहेगी तो इस दौरान उनके बच्चों की पालना घर में तैनात कर्मी देखभाल करेंगे।

विज्ञापन


कारा अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि यह निर्देश आया कि जहां 25 से अधिक महिलाएं कर्मी कार्यरत हैं, वहां पालना घर खोला जाएगा। इसी को लेकर यहां भी पालना घर खोला जा रहा है। यहां वर्तमान समय में 30 महिला कर्मी कार्यरत हैं। उनमें से छह ऐसी महिला कक्षपाल हैं, जिसके बच्चे पांच वर्ष से कम उम्र के हैं।
विज्ञापन

 
खेलने और खाने का भी है इंतजाम
जानकारी के मुताबिक, इस पालना घर में नन्हे-नन्हे बच्चों के लिए खेलने के विभिन्न सामान के साथ उनके खाने के लिए भी सामग्री उपलब्ध रहेगी। यहां रहे बच्चों को भूख लगने पर उन्हें खाना और दूध भी दिया जाएगा। शुरुआत में महिला कक्षपाल को ही इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके बाद पालना घर के लिए दो महिला कर्मी नियुक्त की जाएंगी। जो आठ घंटे तक यहां रहे बच्चों की देखभाल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कल होगा इसका शुभारंभ
कारा अधीक्षक ने बताया कि 14 फरवरी 2024 को इस पालना घर का शुभारंभ होना है। कारा अधीक्षक सतीश कुमार सिंह और सहायक कारा अधीक्षक राघवेंद्र प्रताप के अलावा अन्य को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed