{"_id":"659fa66501eb86c9fa0b338c","slug":"bihar-news-youth-from-arunachal-pradesh-missing-from-bodhgaya-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अरुणाचल प्रदेश का युवक बोधगया से लापता, पुलिस छानबीन में जुटी, एसएसपी ने जारी की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अरुणाचल प्रदेश का युवक बोधगया से लापता, पुलिस छानबीन में जुटी, एसएसपी ने जारी की तस्वीर
Thu, 11 Jan 2024 01:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:57 PM IST
सार
एक युवक बोधगया से लापता हो गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, एसएसपी ने तस्वीर जारी कर कहा कि जानकारी देने वाले पुरस्कृत होंगे।
विज्ञापन
विदेशी युवक गायब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोधगया से एक पर्यटक के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा लापता युवक की तस्वीर जारी की गई है। वहीं, सीनियर एसपी आशीष भारती ने जानकारी देने वाले को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। साथ ही लापता विदेशी पर्यटक युवक की खोजबीन के लिए लगातार प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश का पर्यटक युवक बोधगया आया था। लापता होने से पहले बोधगया में स्थित 80 फीट मंदिर के पास युवक दिख था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल पा रहा है। सीनियर एसपी आशीष भारती के निर्देश पर बोधगया थाना में कांड संख्या 18/24 दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश का युवक पर्यटक बोधगया घूमने आया था। बोधगया में स्थित 80 फीट मंदिर के पास अंतिम बार देखा गया था। उसके बाद से युवक का कुछ भी जानकारी नहीं मिल रही है। इस संबंध में सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि लापता विदेशी युवक अरुणाचल प्रदेश का है, उसका नाम 32 वर्षीय ताव लोबसंग तेसरिंग है। लापता युवक पर्यटक अरुणाचल प्रदेश के तबानी जिला अंतर्गत जांग थाना के माहो का रहने वाला है।
विज्ञापन
सीनियर एसपी ने बताया कि नौ जनवरी शाम चार बजे बोधगया में स्थित 80 फीट के पास से यह लापता हो गया है। उसके बाद से नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि टीम गठित कर लापता विदेशी युवक पर्यटक की तलाश की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जानकारी देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए गया पुलिस ने मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।
जारी किए गए मोबाइल नंबर में 8368839393, 94318222208, 7061943567 है। सीनियर एसपी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश का रहने वाला युवक पर्यटक बोधगया घूमने आया था। बोधगया स्थित 80 फीट मंदिर के पास से वह लापता हो गया। बीते नौ जनवरी से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पर्यटक के संबंध में जानकारी देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।