फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   bihar news tejashwi yadav attacks nitish govt jahanabad mla suday yadav protest

Bihar: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला, विधायक सुदय यादव के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 16 Sep 2025 07:28 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद/नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद/नालंदा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 07:28 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान जहानाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार बीजेपी के प्रभाव में है और योजनाओं की नकल कर रही है।

विज्ञापन
bihar news tejashwi yadav attacks nitish govt jahanabad mla suday yadav protest
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के तहत इस्लामपुर के खानकाह हाई स्कूल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बीजेपी ने हाईजैक कर लिया है और अब बिहार की सरकार नीतीश कुमार नहीं, बल्कि दो गुजराती लोग दिल्ली से चला रहे हैं। 
विज्ञापन


तेजस्वी ने यह भी कहा कि यह वही नीतीश कुमार नहीं हैं, जिन्होंने कभी मोदी जी की थाली खींच ली थी। आज ऐसी स्थिति आ गई है कि उन्हें मोदी जी के पैर छूने पड़ रहे हैं। उन्होंने अपनी यात्रा को बेरोजगार नौजवानों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई बताया।
विज्ञापन


लगाया योजनाओं की नकल का आरोप

तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार सरकार उनकी ही योजनाओं की नकल कर रही है। उन्होंने कहा, “जब हम बोलते हैं, तभी सरकार को याद आता है। हमने 5 लाख नौकरी दी तो इन्हें भी नौकरी की याद आई। हमने पेंशन बढ़ाने, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और डोमिसाइल नीति की बात की, तो यह नकलची सरकार पीछे-पीछे वही कहने लगी।” उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की मदद और गैस सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पर भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि थाना-ब्लॉक में बिना घूस के कोई काम नहीं होता। उन्होंने शराबबंदी की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीबों को जेल में डाला जा रहा है, जबकि पुलिस खुद शराब बिकवा रही है। “शराबबंदी तो है, लेकिन बड़ी बिजोड़ चालू है।”

मीडिया पर लगाया आरोप

तेजस्वी ने अपनी और भाजपा की विचारधारा में अंतर बताते हुए कहा कि “हम कलम देने की बात करते हैं, वे तलवार बांटने की बात करते हैं। हम जोड़ने की बात करते हैं, वे तोड़ने की बात करते हैं।” उन्होंने हाल ही में एक पत्रकार की पिटाई का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री गुंडागर्दी कर रहे हैं, लेकिन मीडिया यह नहीं दिखा रहा। “अगर यही हमारे राज में होता तो अब तक जंगलराज का शोर मच गया होता।” उन्होंने जनता से ‘पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई’ वाली सरकार बनाने का आह्वान किया।



जहानाबाद में सुदय यादव के खिलाफ विरोध

तेजस्वी यादव की यात्रा के दौरान जहानाबाद में राजद के विधायक सुदय यादव के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। गांधी मैदान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर सुदय यादव के खिलाफ नारेबाजी की और टिकट बदलकर किसी दूसरे नेता को देने की मांग की। यात्रा की शुरुआत 16 सितंबर को जहानाबाद से हुई। तेजस्वी ने जहानाबाद, नालंदा के इस्लामपुर, हिलसा और फतुहा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की। दो दिनों से बारिश के बावजूद राजद कार्यकर्ताओं का जोश हाई था और शहर पोस्टरों और बैनरों से पटा हुआ था।


पढे़ं; लिंक फेल होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग परेशान, अस्पताल में घंटों खड़े रहे मरीज

जहानाबाद में शहर फिदा हुसैन मोड़ के पास अल्पसंख्यक समुदाय और स्थानीय लोगों ने तेजस्वी के काफिले को रोककर नारेबाजी की। सभा स्थल पर भी कार्यकर्ताओं ने “सुदय हटाओ, जहानाबाद बचाओ” के नारे लगाए। सभा समाप्त होने के बाद घोसी मोड़ पर भी काफिले को रोक कर सुदय यादव के खिलाफ विरोध जारी रहा।


विरोध कर रहे राजद कार्यकर्ताओं में गजेन्द्र यादव, संजय यादव, मनीष कुमार, मो सैफ, शाहनवाज इकबाल लीडर और मुस्तफा परवीन शामिल थे। उनका आरोप है कि विधायक सुदय यादव ने कार्यकर्ताओं का अपमान किया और सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ कार्य किया। उन्होंने कहा कि विधायक मद की राशि अपने चहेतों में बांट देते हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी, “तेजस्वी से बैर नहीं और सुदय तुम्हारी खैर नहीं।” बहरहाल, चुनावी मौसम में राजद के गढ़ माने जाने वाले जहानाबाद में विधायक के खिलाफ आक्रोश महागठबंधन के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed