{"_id":"677d4fcc564ff03a180179fb","slug":"bihar-news-rohan-of-jehanabad-selected-in-bihar-senior-team-for-national-soft-tennis-federation-cup-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन कप के लिए रोहन का बिहार सीनियर टीम में चयन, अहमदाबाद में होगा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन कप के लिए रोहन का बिहार सीनियर टीम में चयन, अहमदाबाद में होगा आयोजित
Tue, 07 Jan 2025 09:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 07 Jan 2025 09:31 PM IST
सार
इसकी जानकारी जहानाबाद सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के कोच सह अध्यक्ष सूरज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सॉफ्ट टेनिस, जो एशियाई खेलों का एक अहम हिस्सा है। अब बिहार के विभिन्न जिलों, विशेष रूप से जहानाबाद में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
रोहन का बिहार सीनियर टीम में चयन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में जहानाबाद जिले के रहने वाले रोहन सा चयन आगामी नौ जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक, गुजरात के अहमदाबाद में राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन कप का आयोजन किया जा रहा है। बिहार के लिए चयनित टीम में जहानाबाद के रोहन कुमार भी शामिल हैं, जो की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा का परचम लहराएंगे।
विज्ञापन
उक्त की जानकारी जहानाबाद, सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के कोच सह-अध्यक्ष सूरज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि सॉफ्ट टेनिस खेल विधा एशियाई खेलों में शामिल है एवं अब जहानाबाद तथा बिहार के अलग-अलग जिलों में भी प्रसिद्ध हो रहा है तथा बिहार के खिलाड़ी इस विधा में उभरकर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन कप में चयनित होने पर सभी जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों ने रोहन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं। जहानाबाद जिला प्रशासन ने रोहन कुमार से राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन एवं पदक की उम्मीद करता है एवं जिले के इस उभरते हुए युवा खिलाड़ी को जीत की बधाई दी गई है।
विज्ञापन