फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Rehan Khan, carrying a bounty of fifty thousand rupees, arrested from Kolkata

Bihar News: पचास हजार का इनामी रेहान खान कोलकाता से गिरफ्तार, कोर्ट में कैदी पर की थी अंधाधुंध फायरिंग

Sun, 02 Feb 2025 07:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Feb 2025 07:19 PM IST
सार

रेहान खान पर गया और औरंगाबाद जिले में हत्या, लूट और रंगदारी के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। कोर्ट फायरिंग की घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था। फरार होने के बाद से बिहार पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी, जिसके बाद उसे कोलकाता में छिपे होने की सूचना मिली।

विज्ञापन
Bihar News: Rehan Khan, carrying a bounty of fifty thousand rupees, arrested from Kolkata
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस की विशेष टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। गया पुलिस ने कोलकाता पुलिस के सहयोग से गया जिला के वांछित एवं 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी 

विज्ञापन

आरीफ उर्फ रेहान खान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव के शेरूखान का पुत्र है।

इनामी अपराधी रेहान खान ने 24 जुलाई 2024 को गया जिले के शेरघाटी कोर्ट में कुछ अपराधियों के साथ जेल से पेशी के लिए कोर्ट लाया गया। कैदी फोटो खान पर अंधाधुंध फायरिंग कर जख्मी कर दिया था। उक्त घटना में एक पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गए थे। हालांकि गया पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल एक अपराधी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही कुख्यात बदमाश आरीफ उर्फ रेहान खान फरार चल रहा था।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त रेहान खान के खिलाफ हत्या लूट एवं रंगदारी से संबंधित कई संवेदनशील मामले दर्ज हैं। रेहान खान के खिलाफ बिहार के औरंगाबाद और गया जिले के अलग-अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में गया पुलिस ने बताया कि 50 हजार इनामी बदमाश आरीफ उर्फ रेहान खान को पुलिस पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। रेहान खान को गिरफ्तार करने के लिए सीनियर एसपी ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया। इसी दौरान विशेष टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को पता चला कि शेरघाटी कोर्ट में फायरिंग करने वाला और 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी आरीफ उर्फ रेहान खान गिरफ्तारी के डर से कोलकाता में छुपा हुआ है। उक्त सूचना के आधार पर गया पुलिस की विशेष टीम कोलकाता पहुंची और कोलकाता पुलिस की मदद से रेहान खान को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed