फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Nephew shoots uncle in land dispute in Aurangabad condition critical

Bihar News: औरंगाबाद में भतीजे ने चाचा को गोली मारी, हालत गंभीर; जमीन विवाद में घात लगाकर किया हमला

Sun, 25 Aug 2024 06:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 25 Aug 2024 06:31 PM IST
सार

औरंगाबाद में जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। हमले में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने घात लगाकर चाचा पर फायर किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News: Nephew shoots uncle in land dispute in Aurangabad condition critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र में केराप पुल के पास एक भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान रफीगंज के लभरी गांव निवासी सतपाल यादव के पुत्र विजय यादव (45) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया गया है कि विजय यादव रविवार दोपहर रफीगंज से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में केराप पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे भतीजे ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से विजय मौके पर ही गिरकर तड़पने लगे और आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल विजय को इलाज के लिए रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर लालजी यादव ने प्रारंभिक उपचार के बाद घायल को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर लालजी यादव ने बताया कि विजय यादव के बाएं हाथ के बाजू पर गोली लगने का निशान है। गोली कहां अटकी है, यह एक्स-रे रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष चंदन ठाकुर, एसआई गुफरान अली रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायल का बयान लिया और केस दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल के परिजन दीपक कुमार ने बताया कि विजय और उनके भतीजे नीरज के बीच कुछ दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह भी आरी काटने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद विजय खाद लेने रफीगंज चले गए थे। वह साइकल पर खाद लेकर वापस लौट रहे थे, इस दौरान केराप पुल के पास घात लगाए बैठे भतीजे नीरज कुमार ने उन्हें गोली मार दी। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सदर एसडीपीओ-2 अमित कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा पर गोली चलाई गई है। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed