फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Liquor smuggling busted in Nawada with the connivance of Home Guard

Bihar News: नवादा में होमगार्ड की मिलीभगत से शराब तस्करी का भंडाफोड़, दोनों जवान गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 01:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 02 Jul 2025 01:08 PM IST
सार

Bihar: गाड़ी की तलाशी में कुल आठ कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई, जिनमें 750 एमएल और 375 एमएल की कुल 108 बोतलें थीं। अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों तस्कर नदी के रास्ते फरार होने में सफल हो गए।

विज्ञापन
Bihar News: Liquor smuggling busted in Nawada with the connivance of Home Guard
दोनों जवान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरकोली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की तस्करी का खुलासा किया। इस दौरान एक इनोवा कार को पकड़ा गया, जिसमें दो तस्कर और एक होमगार्ड जवान सवार था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब 8:30 बजे जांच चौकी पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान शराब से लदी इनोवा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी भगाते हुए उत्पाद विभाग की ट्रॉली को टक्कर मार दी। टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया और कुंडला मोहल्ले में वाहन को पकड़ लिया।

विज्ञापन

गाड़ी की तलाशी में कुल आठ कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई, जिनमें 750 एमएल और 375 एमएल की कुल 108 बोतलें थीं। अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों तस्कर नदी के रास्ते फरार होने में सफल हो गए। वहीं मौके से पकड़े गए होमगार्ड जवान राहुल कुमार से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीतामढ़ी मंदिर का पैसा पास, कलाकारों को उपहार; नीतीश कुमार कैबिनेट के 24 अहम फैसले देखें

पूछताछ में सामने आया कि परिवहन विभाग में तैनात होमगार्ड रंजीत कुमार ने राहुल कुमार को कार को सुरक्षित जांच चौकी पार कराने को कहा था। इसके बाद रंजीत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने शराब तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

गिरफ्तार जवानों की पहचान राहुल कुमार (पकरीबरवां थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव निवासी) और रंजीत कुमार (मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोतनाजे गांव निवासी) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार तस्करों और वाहन मालिक की तलाश जारी है। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जांच चौकी पर निगरानी को और कड़ा कर दिया गया है। अब शराब तस्करों के लिए अवैध रूप से शराब की खेप ले जाना आसान नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed