फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Lalu Prasad Yadav performed Pind Daan with his family, offered prayers at Vishnupad temple

Bihar News: लालू प्रसाद यादव ने परिवार संग किया पिंडदान, विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना

Tue, 09 Sep 2025 10:43 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 10:43 AM IST
सार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार को परिवार समेत बिहार के गया जी पहुंचे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
Bihar News: Lalu Prasad Yadav performed Pind Daan with his family, offered prayers at Vishnupad temple
लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मंगलवार की सुबह परिवार समेत बिहार की मोक्ष नगरी गया जी पहुंचे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विष्णुपद मंदिर में की पूजा और पिंडदान

लालू प्रसाद यादव पूरे परिवार के साथ विष्णुपद मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद देवघाट पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया गया। मंदिर की प्रबंध समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल के मार्गदर्शन में सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए।
विज्ञापन


पढ़ें: वैशाली में ऑनलाइन ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; थाने में शिकायत करने पर देते थे धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मौजूदगी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। इस दौरान राजद के कई नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।

धार्मिक रंग में रंगा लालू परिवार

पारिवारिक और धार्मिक माहौल में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की उपस्थिति ने मंदिर परिसर को विशेष बना दिया। स्थानीय श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों के बीच यह धार्मिक आयोजन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed