{"_id":"66f9505d3595c58bd90811da","slug":"bihar-news-international-flights-from-gaya-airport-will-start-from-october-10-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गया एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय विमानों की उड़ानें 10 अक्तूबर से होंगी शुरू, पहला आवागमन म्यांमार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गया एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय विमानों की उड़ानें 10 अक्तूबर से होंगी शुरू, पहला आवागमन म्यांमार से
Sun, 29 Sep 2024 06:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 29 Sep 2024 06:34 PM IST
सार
Gaya News: गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के डायरेक्टर बंगजीत साहा ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि विदेशों से आने वाले यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है जो मंकीपॉक्स की जांच करेंगे।
विज्ञापन
गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय विमानों की आवाजाही 10 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। बोधगया में होने वाली सालाना पूजा के कारण दक्षिण और पूर्व एशियाई देशों से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु, भिक्षु और पर्यटक यहां आते हैं। सबसे पहले म्यांमार से विमानों का आगमन होगा। इसके बाद थाईलैंड और भूटान से भी फ्लाइट्स का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गया एयरपोर्ट प्रशासन ने विदेशी पर्यटकों और बौद्ध श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। म्यांमार, थाईलैंड, भूटान और वियतनाम से शेड्यूल और चार्टर्ड विमानों की आवाजाही सालाना होती है, जो मार्च तक जारी रहती है। फिर यात्रियों की संख्या के आधार पर इसे अप्रैल तक बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के डायरेक्टर बंगजीत साहा ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि विदेशों से आने वाले यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है जो मंकीपॉक्स की जांच करेंगे। एयरपोर्ट पर सभी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय विमानों की उड़ानों से न केवल विदेशी पर्यटकों को सीधा बोधगया पहुंचने में सुविधा होगी, बल्कि स्थानीय व्यवसायों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन