फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News How did a teenage boy die in police custody in Nawada? Family makes serious allegations.

Bihar News: पुलिस कस्टडी में 16 वर्षीय युवक की कैसे हो गई मौत? परिजनों ने किया थाने पर हंगामा व तोड़फोड़

Thu, 27 Nov 2025 03:18 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 27 Nov 2025 03:18 PM IST
सार

बिहार के नवादा में पुलिस कस्टडी में 16 वर्षीय युवक की मौत के बाद हंगामा मच गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगया है। पुलिस मामले की जांच में जट गई है। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Bihar News How did a teenage boy die in police custody in Nawada? Family makes serious allegations.
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नवादा जिले में गुरुवार सुबह एक किशोर की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद माहौल बेकाबू हो गया। काशीचक थाना परिसर में 16 वर्षीय सन्नी कुमार का शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मृतक सन्नी बौरी गांव का रहने वाला था और उस पर गांव की ही एक युवती को भगाने का आरोप था।
विज्ञापन


युवक की सुबह सात बजे मौत हो गई थी
घटना के मुताबिक, सन्नी कुमार और गीता (बदला हुआ नाम) के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। एक सप्ताह पहले दोनों घर से भाग गए थे। युवती  का भाई बिहार पुलिस में सिपाही है और उसने सन्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी क्रम में बुधवार शाम करीब 7 बजे पुलिस सन्नी को हिरासत में लेकर काशीचक थाना लाई थी। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे थाना परिसर में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गर्दन पर रस्सी के निशान मिले
मृतक के शरीर की प्रारंभिक जांच में उसकी गर्दन पर रस्सी के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार देते हुए पुलिस और लड़की के परिवार पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सन्नी पर अत्याचार किया गया और उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या जैसा स्वरूप देने की कोशिश की गई। जैसे ही मौत की खबर फैली, भीड़ उग्र हो गई और लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। आपातकालीन सेवा 112 की वाहन के टायर की हवा भी निकाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


CCTV फुटेज की जांच जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया है। पाकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि नाबालिग की मौत थाना परिसर में हुई है और इसकी जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारी के अनुसार, सन्नी पर प्रेम प्रसंग को लेकर मामला दर्ज था और इसी सिलसिले में उसे थाने लाया गया था।


ये भी पढ़ें- Bihar News : ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े घुसे छह नकाबपोश; बिहार में एक करोड़ की लूट, फायरिंग से दहशत फैलाई

ग्रामीणों में आक्रोश
कस्टडी में मौत का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल परिवार और ग्रामीण न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed