Bihar: ‘बंगाल में हिंदुओं का नरसंहार बढ़ा, ममता दीदी हिंसा फैला रही हैं’...बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया का आरोप
Bihar: दीघा के विधायक संजीव चौरसिया ने गया शहर में स्थित परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान की भी कड़ी भर्त्सना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीघा से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने ममता बनर्जी पर देश में हिंसा फैलाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए इसे अत्यंत शर्मनाक करार दिया। चौरसिया ने कहा कि ममता बनर्जी अपराधियों और बांग्लादेशियों की संरक्षक बनी हुई हैं और उनके शासनकाल में बंगाल में हिंदुओं का नरसंहार बढ़ रहा है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि ममता सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं और उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। चौरसिया ने एक हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल में एक डॉक्टर की हत्या के मामले में ममता सरकार ने अपराधियों को बचाने के लिए सबूतों को मिटाने का प्रयास किया।
रेप केस में पश्चिमी बंगाल में नया कानून के सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की मन की जागृति उस प्रकार से हुई है, लेकिन पूर्व में कहीं भी ऐसा उदाहरण देखने को नहीं मिला है। वह खुद महिला है, उनको सोचना चाहिए। अगर पीड़ित परिवार को न्याय मिल जाएगा, तो मृत आत्मा को शांति मिल सकें। डाक्टर रेप कांड में बंगाल के सीएम ममता बनर्जी नहीं चहती है किसी प्रकार मामले का उजागर हो। उक्त घटना से पूरा देश मर्माहत है।
विकास के रथ पर सवार हुए हैं चंपई सोरेन
वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि वर्तमान के झारखंड सरकार उनके साथ समस्या के साथ साथ प्रशासनिक महकमा उनका रेकी कर रहे थे। आदिवासी समाज के लोगो को परेशान करने का काम किया जा रहा था। देश के राष्ट्रपति भी आदिवासी समाज से आते है।
बीजेपी सभी समाज को आगे बढ़ाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी लगातार काम कर रहे हैं। इसी विश्वास पर विकास रथ पर विश्वास के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बीजेपी में आने का काम किया है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने गया के विकास के लिए अभूतपूर्व योजनाओं को बजट में स्वीकृति दी है। उन्होंने विष्णुपद कॉरिडोर, महाबोधी कॉरिडोर, औद्योगिक कॉरिडोर, और एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे गया में विकास के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
ये कंगना का निजी बयान
कंगना राणावत के बयान पर सवाल पूछे जाने पर चौरसिया ने स्पष्ट किया कि यह उनका निजी बयान है और इससे भाजपा का कोई संबंध नहीं है। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित दांगी, क्षेत्रीय प्रभारी अमित लोहनी, भारत सरकार के प्रतिनिधि विकाश कुमार, प्रदेश युवा नेता संतोष सिंह, संजू साव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।