फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News Aurangabad police arrested three ganja smugglers recovered 31.62 kg woman involved in smuggling

Bihar News: पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को दबोचा, 31.62 किलो बरामद, तस्करी में एक महिला भी शामिल

Tue, 07 Jan 2025 02:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 02:37 PM IST
सार

औरंगाबाद पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को दबोच लिया है। साथ ही 31.62 किलो गांजा भी बरामद किया है। वहीं, तस्करों में एक महिला भी शामिल है।

विज्ञापन
Bihar News Aurangabad police arrested three ganja smugglers recovered 31.62 kg woman involved in smuggling
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद जिले में दाउदनगर पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से पुलिस ने 31.62 किलो गांजा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल ने बताया कि मादक पदार्थों के उत्पादन, ब्रिकी और तस्करी को रोकने को लेकर औरंगाबाद पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि अभियान के दौरान ही दाउदनगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि डेहरी से नासरीगंज पुल पार कर प्रमोद चौक होते हुए गांजा तस्करों का एक समूह गांजे की बड़ी खेप लेकर ओबरा की ओर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और तीन गांजा तस्करों को प्रमोद चौक के पास धर दबोचा। तलाशी के दौरान तस्करों के पास रहे तीन ट्राली बैग और पिट्ठू बैग से कुल 31.62 किलो गांजा, दो स्मार्टफोन और 9,900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार गांजा तस्करों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है।
विज्ञापन


तस्करों की पहचान ओबरा थाना के गम्हारी निवासी नीरज कुमार, दाउदनगर थाना के चौरम निवासी शशि कुमार और ओबरा थाना के सदीपुर निवासी रेणु कुमारी के रूप में की गई है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में गांजा तस्करों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया है। इस मामले में भादंवि की सुसंगत धाराओं के तहत दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के बाद तीनों गांजा तस्करों को जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed