फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: 20th International Tripitaka Chanting begins in Bodh Gaya monks from 22 countries participate

Bihar News: बोधगया में 20वें अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक पूजा की शुरुआत, 22 देशों के भिक्षु शामिल; भारत बना मेजबान

Tue, 02 Dec 2025 07:09 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: मगध ब्यूरो Updated Tue, 02 Dec 2025 07:09 PM IST
सार

Bihar: इस वर्ष 20वें अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक पूजा की मेजबानी भारत कर रहा है। यह आयोजन 2 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन
Bihar News: 20th International Tripitaka Chanting begins in Bodh Gaya monks from 22 countries participate
निकाली गई शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

20वें अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक पूजन समारोह को लेकर सोमवार को बोधगया में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में 22 बौद्ध देशों से आए भिक्षु और श्रद्धालु शामिल हुए। ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ के मंत्रोच्चार से पूरा बोधगया गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा की शुरुआत भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली 80 फीट बुद्ध प्रतिमा परिसर से हुई, जो पैदल यात्रा करते हुए कालचक्र मैदान तक पहुंची। अलग-अलग देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने अपनी पारंपरिक झांकियों के माध्यम से समृद्ध बौद्ध संस्कृति की प्रस्तुति दी। पूरा मार्ग भिक्षुओं के गीतों, बौद्ध मंत्रों और शांतिमय स्वर लहरियों से महक उठा।

विज्ञापन


पढे़ं: उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में चोरों का आतंक, मरीज दहशत में; वारदात रोकने में प्रशासन नाकाम

विज्ञापन

इस वर्ष 20वें अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक पूजा की मेजबानी भारत कर रहा है। यह आयोजन 2 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुख्य अतिथि होंगे, जबकि केंद्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। विधि-विधान के साथ बृहद स्तर पर समारोह का शुभारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed