Bihar: मंत्री श्रवण कुमार बोले- 2025 में तेजस्वी का अता-पता नहीं होगा, प्रशांत किशोर को लेकर कह दी बड़ी बात
Bihar Politics: जहानाबाद में मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव की आभार यात्रा को लेकर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जिस रास्ते आए उसी रास्ते चले जाएंगे। इस दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर पर भी चुटकी ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहानाबाद में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा आगामी 10 सितंबर से निकाली जा रही आभार यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाहे वह (तेजस्वी) कितना भी यात्रा कर लें, लेकिन बिहार की जनता उनके संदेश को बहुत अच्छे से जानती है। उनका जो संदेश है वह साफ है। तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी की उदंडता ही उनकी पहचान है, जिसे जनता जान रही है।
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जिस तरह से बाढ़ का पानी आता है और निकलकर चला जाता है। इसी तरह से जिस रास्ते से तेजस्वी आए हैं, उसी रास्ते से चले जाएंगे। आने वाले 2025 में उनका कोई अता-पता नहीं रहेगा। उनका जाना तय है।
मंत्री श्रवण कुमार ने प्रशांत किशोर द्वारा बनाई गई जन सुराज पार्टी को लेकर कहा कि जदयू को समाप्त करने वाले बहुत लोग आए और चले गए। आज वे लोग कहां हैं? जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देश में जो कार्य किया है। वह दूसरे राज्यों के लिए आईना के समान है। दूसरे राज्य के लोग इसका अवलोकन कर रहे हैं। जदयू को समाप्त करने वाले कितने लोग समाप्त हो गए।
दरअसल, मंत्री श्रवण कुमार समाहरणालय के ग्रामप्लेक्स भवन में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और विभाग की वस्तु स्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर जिला समाहरणालय के कई वरीय अधिकारियों के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.