फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Lok Sabha Election National Democratic Alliance candidate Chandeshwar Chandravanshi filed nomination

LS Polls: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी चंदेश्वर ने किया नामांकन, लालू परिवार पर जुबानी हमला

Thu, 09 May 2024 07:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 May 2024 07:56 PM IST
सार

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, तेजस्वी क्रिकेट में क्रिकेटर नहीं थे। बल्कि जो खिलाड़ी थे, उसके लिए यह मैदान में पानी लेकर जाता था। प्लेयर को पानी पिलाता था।

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election National Democratic Alliance candidate Chandeshwar Chandravanshi filed nomination
चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के नामांकन के पश्चात स्थानीय गांधी मैदान में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय देव एवं मंच संचालन जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने किया। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी क्रिकेट में क्रिकेटर नहीं थे, बल्कि जो खिलाड़ी थे उसके लिए यह मैदान में पानी लेकर जाता था। प्लेयर को पानी पिलाता था। वहीं, लालू की बेटी और सारण की राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर भी सम्राट चौधरी ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू ने टूरिस्ट प्रत्याशी को सारण में उतार दिया है, जिसे वहां की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि लालू राज अपहरण, बलात्कार, गुंडाराज, रंगदारी के लिए जाना जाता था। वहीं, केंद्र एवं बिहार की सरकार अमन चैन, विकास, रोजगार आदि के लिए जाना जाता है, जिस तरह अयोध्या में राम मंदिर बना है, उसी तरह बिहार में माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर में माता सीता की भव्य मंदिर बनेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। राज्य में नीतीश कुमार बिहार का विकास किया है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में 2005 के पहले और 2024 के बाद का बिहार का तुलना कर लीजिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर चहुओर विकास किया है। आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही देन है। जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक देश का विकास हुआ है। इस कार्यक्रम को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी एवं विकास पुरुष नीतीश कुमार ही देश राज्य सुरक्षित हाथों में है। आज बिहार में रोजगार से लेकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास हो रहा है। आज नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी का ही देन है, जिसे हर जिले मेडिकल कॉलेज एवं एम्स खोला जा रहा है। आज शिक्षा के क्षेत्र विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मजबूत करने का काम करेंगे। देश को सुरक्षित रखना है और भारत को विश्व गुरु बनाना है तो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि पति-पत्नी ने बिहार के अंधकार में धकेल दिया था। जब एनडीए के सरकार बनी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को अंधकार से उजाला की ओर ले गए। आज बिहार का विकास लगातार दोहरे अंक में किया।


इस कार्यक्रम में मंत्री विजय चौधरी, सुमित कुमार, श्रवण कुमार, प्रेम कुमार, राज्यसभा सांसद संजय झा, भीम सिंह चंद्रवंशी, सांसद दुलारचंद गोस्वामी, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह, पूर्व विधान परिषद संजीव श्याम सिंह, मनोरमा देवी के साथ-साथ अमित कुमार पम्मू, महेंद्र कुमार सिंह, रामभवन कुशवाहा, मनीष शर्मा, विद्यानंद विकल, अभय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed