फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar If you want to live in Araria you will become Hindu Upendra Kushwaha reaction to MP Pradeep Singh

Bihar: 'अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा,' BJP-MP प्रदीप सिंह के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया

Thu, 24 Oct 2024 03:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 03:57 PM IST
सार

बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह ने हिंदू स्वाभिमान यात्रा के दौरान कहा था कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। इस बयान पर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

विज्ञापन
Bihar If you want to live in Araria you will become Hindu Upendra Kushwaha reaction to MP Pradeep Singh
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार यात्रा को लेकर जहानाबाद पहुंचे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कुशवाहा ने कहा, एक संवैधानिक पद पर रहने वाला व्यक्ति इस प्रकार का अगर बात बोलता है तो यह काफी निंदनीय है। 

विज्ञापन


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में हर जाति-धर्म के लोग रह रहे हैं। कहीं से कोई खतरा नहीं है। सीएम नीतीश कुमार का शासन जब से बिहार में चल रहा है, तब से लेकर आज तक कोई बड़ी घटना नहीं घटी है। नीतीश कुमार के शासन के पहले नरसंहार एवं दंगा होता था। लेकिन अब छिटपुट इक्का-दुक्का घटना को छोड़कर बिहार में शांति का माहौल है। सभी जाति-धर्म के लोग आपसी सद्भाव के साथ रह रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा निकाली गई हिंदू स्वाभिमान यात्रा के संबंध में कहा कि यह यात्रा उनकी निजी यात्रा है, बीजेपी नेताओं ने साफ तौर पर कहा है कि इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार में कहीं भी हिंदू और मुसलमान खतरे में नहीं है। ऐसी स्थिति में इस प्रकार की यात्रा करने का कोई औचित्य नहीं है। पटना से गया जाने के दौरान जहानाबाद पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूलमाला एवं गुलदस्ता देकर उनका अभिवादन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार यात्रा के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा, जदयू नेता रामभवन सिंह कुशवाहा जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा सहित भारी संख्या में एनडीए गठबंधन के लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed