फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Election: Those with the rjd and those with the congress have looted Bihar for years said Delhi CM

Bihar Election: 'लालटेन वालों और पंजे वालों ने बरसों तक बिहार को लूटा', गया जी में बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा

Wed, 05 Nov 2025 04:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 05 Nov 2025 04:23 PM IST
सार

Bihar Election: सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं दिल्ली से यहां आप सबके बीच आई हूं, कोई राजनीतिक भाषण देने नहीं, बल्कि एक महिला के रूप में अपनी भावनाएं साझा करने आई हूं।

विज्ञापन
Bihar Election: Those with the rjd and those with the congress have looted Bihar for years said Delhi CM
दिल्ली की सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का प्रचार-प्रसार अब पूरी रफ्तार पर है। एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में सभी नेता और कार्यकर्ता जी-जान से चुनावी मैदान में जुट गए हैं। इसी कड़ी में गया जी जिले के नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के आठ बार के विजेता और प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में बुधवार को शहर के आज़ाद पार्क में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस विशाल जनसभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं दिल्ली से यहां आप सबके बीच आई हूं, कोई राजनीतिक भाषण देने नहीं, बल्कि एक महिला के रूप में अपनी भावनाएं साझा करने आई हूं। कभी बिहार की बहनें खुले में शौच जाने को मजबूर थीं, तब क्या कोई लालटेन वाला नेता आया था? नहीं। उस समय नरेंद्र मोदी जी ने हर घर में इज्जत घर बनवाकर बहनों को सम्मान दिया। आज बिजली है, पानी है, सड़कें हैं, पुल हैं, बसें और ट्रेनें हैं, यह सब किसने दिया? मोदी जी ने दिया, नीतीश कुमार जी ने दिया। मोदी और नीतीश की जोड़ी ने बिहार की सेवा की है और अपने दामन पर एक भी दाग नहीं लगने दिया। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है?

विज्ञापन


पढे़ं: जदयू नेता के भाई-भाभी-भतीजी की मौत पर ऐसी कहानी! व्यवसायी नवीन कुशवाहा के गले पर चिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा गुप्ता ने अपने भाषण में पूर्ववर्ती शासनकाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं उन लालटेन वालों और पंजे वालों की बात कर रही हूं जिन्होंने बरसों तक बिहार पर शासन किया और जनता को सिर्फ लूटा। वह दौर जंगलराज का था जब बहन-बेटियां सड़कों पर सुरक्षित नहीं थीं। मैंने एक वीडियो देखा, जिसमें एक महिला कह रही थी कि अगर किसी का पति गुजर जाए, तो गुंडे घर में घुसकर उसकी इज्जत तक लूट लेते थे। व्यापारी भाइयों की मेहनत की कमाई लूट ली जाती थी, दुकानों में बंदूक तान दी जाती थी। यह सब उन्हीं शासनकालों की पहचान थी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बड़ी मुश्किल से नीतीश कुमार जी और मोदी जी ने बिहार को उस गुंडाराज से बाहर निकाला है। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है, विकास को प्राथमिकता दी है। अब जरूरत है इस व्यवस्था को बनाए रखने की, ताकि बिहार प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहे। सभा के अंत में रेखा गुप्ता ने जनता से अपील की कि वे डॉ. प्रेम कुमार को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि गया और बिहार में विकास की गति और तेज हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed