Bihar Election: 'सरकार बदलेगी तो बिहार बदलेगा इसलिए तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री', सभा में अखिलेश यादव बोले
Bihar Election: अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश को आर्थिक संकट में डाल दिया है। आज किसान कर्ज में डूबे हैं, बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के पड़ाव मैदान में मंगलवार को महागठबंधन की ओर से चुनावी सभा आयोजित की गई। इस सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। नई सरकार, नई सोच और नए विजन के साथ बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए सरकार बदलना जरूरी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश को आर्थिक संकट में डाल दिया है। आज किसान कर्ज में डूबे हैं, बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है क्योंकि उनके पास जनता को देने के लिए कुछ नहीं बचा है।
पढ़ें: सीतामढ़ी में भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार से जुड़े कथित निजी वीडियो वायरल, सियासी पारा चढ़ा
नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब चुनावी दूल्हा बन गए हैं। कभी सपना था कि वे प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन अब वे जिस पार्टी के साथ हैं, वह भारतीय जनता पार्टी नहीं, इस्तेमाल पार्टी है जो पहले इस्तेमाल करती है, फिर बर्बाद करती है। शायद इसी वजह से नीतीश कुमार को अब खुद भी एहसास हो गया है कि वे इस बार मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। इसलिए अब वे दूसरों के गले में माला डाल रहे हैं।
अखिलेश यादव ने जनता से अपील की कि बेलागंज विधानसभा से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव को भारी मतों से विजयी बनाएं। इस सीट पर राजद के विश्वनाथ यादव और जदयू की मनोरमा देवी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।