{"_id":"6649ee1f636a09958f02d326","slug":"bihar-dowry-news-married-woman-murdered-for-dowry-in-nawada-police-recovered-body-before-burning-it-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Dowry News: नवादा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, जलाने के पहले पुलिस ने बरामद किया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Dowry News: नवादा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, जलाने के पहले पुलिस ने बरामद किया शव
Sun, 19 May 2024 05:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 19 May 2024 05:48 PM IST
सार
Bihar Dowry Cases: नवादा में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है। ससुराल वाले सबूत मिटाने की नीयत से उसका शव जलाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने शव बरामद कर लिया। वहीं, ससुराल वालों ने बहू द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद मृतका के मायके वाले और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना इलाके के जोराबर बिगहा गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या ससुराल वालों ने कर दी। उसके बाद आरोपी ससुराल वाले सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन मायके के परिजनों की सक्रियता से ऐसा संभव नहीं हो सका। उनकी सूचना पर रविवार को पुलिस ने गांव के बधार में सोता (आहर) से विवाहिता के शव को बरामद कर लिया। उसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के जोराबर बिगहा निवासी दुलारचंद चौहान की पत्नी ललिता देवी (20) के रूप में हुई है। ललिता की गला घोंट कर हत्या करने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतका का मायका इसी जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के झुनाठी गांव में है। वह रामजन्म चौहान की बेटी थी। एक वर्ष पहले ही हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी। दहेज में पल्सर बाइक, साढ़े सात लाख रुपये नकदी समेत अन्य सामान दिया गया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विवाहिता की हत्या की सूचना गांव वालों ने मायके वालों को दी थी। उसके बाद उसके पिता के अलावा भाई चंद्रमौली चौहान, दलेलपुर निवासी मामा जयमंगल चौहान समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन घर में कोई नहीं मिला। तब डायल 112 की पुलिस टीम को सूचना दी गई। उसके बाद शव की खोजबीन शुरू हुई। गांव वालों ने बताया कि शव डोहरा घाट में है, लेकिन वहां भी पुलिस को शव नहीं मिला। फिर दूसरी बार 112 पर पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद मृतका का शव रजौर और जोराबर बिगहा गांव के बीच सोता (पइन) में शव मिला।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पइन में काफी गड्ढा था, वहां शव को जलाने के लिए ले जाया गया था। खटिया (खाट) पर शव पड़ा था। शव जलाने के लिए ले जाए गए लकड़ी, केरोसिन तेल और तीसी भी बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विवाहिता की हत्या की वजह दहेज की मांग को पूरा न करना बताया जा रहा है। मृतका के पति राजमिस्त्री का काम करता है। इधर, मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बहरहाल, सच क्या है वह परिजनों की लिखित शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।