फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Deputy CM Vijay Sinha arrived, performed special worship at Vishnupad temple

Bihar: डिप्टी CM विजय सिन्हा पहुंचे गया जी, विष्णुपद मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना; तेजस्वी पर साधा निशाना

Thu, 31 Jul 2025 01:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 31 Jul 2025 01:46 PM IST
सार

Bihar: पूजा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, वही आज बिहार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar: Deputy CM Vijay Sinha arrived, performed special worship at Vishnupad temple
गया जी पहुंचे डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अपने एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गया पहुंचे। उन्होंने मोक्षधाम विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में विधिवत पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर के आचार्यों और पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें पूजा करवाई। इस दौरान भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष समेत कई पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

पूजा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, वही आज बिहार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: Bihar: नवादा में दर्दनाक हादसा, टाटी नदी में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; गांव में छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह एनडीए की सरकार है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने जिन मूल्यों और जिम्मेदारियों की नींव रखी थी, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। हम सभी मिलकर बिहार को भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्त, एक विकसित राज्य बनाएंगे। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि अब कोई भी "आसुरी प्रवृत्ति" का व्यक्ति बिहार में "सोने की लंका" नहीं बना सकता। हर बिहारी को गर्व होगा कि उसका प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed