फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Crime youth was first beaten up and then burnt alive by sprinkling petrol In Nawada

Bihar Crime: नवादा में युवक को पहले पीटा फिर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, अभी तक नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी

Thu, 09 May 2024 07:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 May 2024 07:41 PM IST
सार

बिहार के नवादा में एक युवक की पहले जमकर पिटाई की गई, फिर बाइक समेत उस पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया गया। मामला जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र का है। फिलहाल, घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Bihar Crime youth was first beaten up and then burnt alive by sprinkling petrol In Nawada
घटना स्थल पर परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले में कौआकोल-झारखंड की सीमा पर जंगल में एक युवक को बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाकर मार डाला। मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड की सीमा पर कौआकोल थाना क्षेत्र और झारखंड के सीमावर्ती झरनमां जंगल में बुधवार को पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया। मृत युवक की पहचान झारखंड के गिरीडीह जिला अंतर्गत गांवा थाना के डूमरझारा निवासी सोमर साव के पुत्र मुकेश कुमार साव (30) वर्ष के रूप में की गई है। घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि कौआकोल थाना क्षेत्र के रानीगदर में हो रहे तालाब के निर्माण में डूमरझारा निवासी सोमर साव का ट्रैक्टर मिट्टी ढोने का काम करता है। बुधवार को मुकेश अपने भाई छोटू साव के साथ बाइक पर डीजल लेकर ट्रैक्टर में डालने के लिए जा रहा था। इसी बीच झरनमां के पास पूर्व से घात लगाए बैठे पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने बाइक को रोक कर मुकेश को उतार लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। तथा बाइक तथा उसके उपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया।
विज्ञापन


इसी बीच मौका पाकर बाइक पर साथ में रहे मुकेश का भाई छोटू किसी तरह वहां से भाग निकला और घटना की जानकारी घर वालों को दी। जब तक घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे तब तक मुकेश की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना कौआकोल पुलिस को मोबाइल पर दी। कौआकोल पुलिस यह कहकर अपना काम खत्म कर लिया कि मामला झारखंड का है। इसलिए प्राथमिकी वहां की पुलिस करेगी, जिसके बाद मृतक के परिजन गांवा, लोकाय तथा घुठिया की पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहां की पुलिस ने भी यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि घटना कौआकोल थाना क्षेत्र की सीमा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज कौआकोल पुलिस करेगी, जिसके बाद मृतक के परिजन कौआकोल थाना पहुंचे और घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया। कौआकोल पुलिस फिर उसे यही कहकर लौटा दिया कि मामला झारखंड का है। इसलिए मुझे प्राथमिकी दर्ज करने का कोई औचित्य ही नहीं बनता। इस प्रकार मृतक के परिजन शव को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कौआकोल, लोकाय तथा घुठिया थाने का चक्कर काटने के लिए विवश हो रहे हैं।

दोनों राज्यों की पुलिस कर रही टाल मटोल
इधर नवादा ,जमुई और झारखंड तीनों जिला की पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है। इस मामले पर पकरीबरावां के एसडीपीओ महेश चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह घटना बिहार के नवादा में हुई है या जमुई के लोकाई थाना क्षेत्र में हुई है या झारखंड में इसकी जांच चल रही है। वहीं, इस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।


घटना स्थल से खाली शराब की कुछ बोतलें देखी गई है। इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। आखिरकार किस कारण से बाइक सवार युवक की पिटाई और आग के हवाले किया गया। इसकी जांच की जा रही है। मामले की गहराई से जांच के बाद ही इस हत्या के मामले से पर्दा उठेगा। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजन और पत्नी किरण देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed