{"_id":"66d1ddbcd9ce5fbf450a4b08","slug":"bihar-crime-goods-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-transport-agency-warehouse-in-gaya-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: गया में ट्रांसपोर्ट एजेंसी के गोदाम से लाखों रुपये के सामान की चोरी, व्यवसायियों में डर का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: गया में ट्रांसपोर्ट एजेंसी के गोदाम से लाखों रुपये के सामान की चोरी, व्यवसायियों में डर का माहौल
Fri, 30 Aug 2024 08:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 30 Aug 2024 08:27 PM IST
सार
Bihar Crime News: कंपनी के ब्रांच हेड रविकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 10 बजे जब कंपनी आए तो बाहर गेट में ताला लगा हुआ था। मिनी गेट का ताला खोल कर गोदाम में घुसे तो दूसरे शटर के तीनों ताले नहीं थे। जब अंदर गए तो देखा कि कीमती साड़ी, अन्य कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक का सामान नहीं है।
विज्ञापन
महिला-पुरुषों के कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान की हुई चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया में बेखौफ अपराधियों ने शहर की एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी को निशाना बनाया है। जहां से चोर करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना के बाद जहां पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, शहर के व्यवसायियों में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गया शहर के एक गोदाम में बीती रात करीब 12 लाख रुपये के नामी गिरामी ब्रांड के कपड़े और अन्य इलेक्ट्रॉनिक के सामानों की चोरी कर अपराधी आराम से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह कोतवाली थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार करीब 12 लाख रुपये के मूल्य के सामानों की चोरी की बात सामने आई है। घटना गया शहर के रामशिला मोड़ के पास सेफ एक्सप्रेस नामक गोदाम की है। चोरी की घटना के बाद गोदाम के मालिक को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि सबसे पहले इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस टीम को मिली, जो सबसे पहले गोदाम के पास पहुंची। इसके बाद कोतवाली थाने को इसकी सूचना दी गई तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोई विशेष सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मानें तो जिस सेफ एक्सप्रेस नाम के गोदाम में चोरी हुई, उसमें कुछ दिन पहले ही नामी गिरामी ब्रांड के कपड़े (जिनमें महिलाओं के भी वस्त्र आदि थे) भी अपराधी ले गए। वहीं, पुरुषों के कपड़ों की भी चोरी हुई है। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 12 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, जिस गोदाम में चोरी की घटना हुई है, उसमें कहीं भी सीसीटीवी नहीं लगा हुआ है। ताकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधियों तक न पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कंडी नवादा के निवासी दिवंगत अर्जुन यादव उर्फ गांधीजी की जमीन पर गोदाम बना हुआ है। वर्षों से व्यवसाय करने वाले व्यापारी इस गोदाम को किराये पर लेकर अपना कारोबार कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गोदाम के आसपास ही यातायात पुलिस वाले ड्यूटी करते हैं। गोदाम जिस सड़क पर है, वह सड़क गया-पटना एनएच-83 से जुड़ती है। आसपास कई दुकानें और घर भी बने हुए हैं, जिनमें लोग रहते हैं। लेकिन किसी को भी इतनी बड़ी चोरी की भनक नहीं लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गोदाम में अकसर मालवाहक वाहनों का आना जाना लगा रहता है, क्योंकि यहां माल लाया और ले जाया जाता है। इसके कारण भी लोगों को कोई शक नहीं हुआ कि अपराधियों द्वारा माल की चोरी की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने हर बिंदु पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है। इस संबंध में उक्त कंपनी के ब्रांच हेड रविकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 10 बजे जब कंपनी आए तो बाहर गेट में ताला लगा हुआ था। मिनी गेट का ताला खोल कर गोदाम में घुसे तो दूसरे शटर के तीनों ताले नहीं थे। जब अंदर गए तो देखा कि कीमती साड़ी, अन्य कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक का सामान नहीं है। करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर चोर फरार हो गए। चोरी की सूचना कोतवाली थाने को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।