{"_id":"6728f031e5b76088d503522e","slug":"bihar-bypolls-ramkripal-yadav-says-people-are-away-from-development-in-belagnj-manorama-devi-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Bypolls: ‘बेलागंज में विकास से दूर जनता, मनोरमा देवी की जीत से क्षेत्र का रूप बदलेगा’- बोले आरके यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Bypolls: ‘बेलागंज में विकास से दूर जनता, मनोरमा देवी की जीत से क्षेत्र का रूप बदलेगा’- बोले आरके यादव
Mon, 04 Nov 2024 09:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलागंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 04 Nov 2024 09:33 PM IST
सार
Belagnj Bypoll: रामकृपाल यादव ने बेलागंज में विकास की कमी पर जोर देते हुए कहा कि जनता ने पिछले 35 वर्षों में एक ही व्यक्ति को बार-बार मौका दिया। लेकिन क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं आया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा के चार सीटों पर आगामी 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। गया जिले की बेलागंज और इमामगंज सीटों पर चुनावी सरगर्मी तेज है। सोमवार को एनडीए की उम्मीदवार मनोरमा देवी के समर्थन में प्रचार के लिए बेलागंज पहुंचे बीजेपी के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बेलागंज में विकास की कमी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों से इस क्षेत्र में जनता को विकास कार्यों से वंचित रखा गया है, लेकिन अब समय आ गया है कि क्षेत्र की तस्वीर बदली जाए।
विज्ञापन
रामकृपाल यादव ने बेलागंज विधानसभा के बड़ी नवादा, नंदपुरी कॉलोनी, गोबीनतपुर और हरीपुर सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एनडीए की उम्मीदवार मनोरमा देवी के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार और गया में विकास की कई योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ किसानों, मजदूरों और गरीबों तक पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में मोदी और नीतीश की सरकार गरीबों के बीच लगातार काम करती रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बेलागंज में विकास की कमी पर जोर देते हुए कहा कि जनता ने पिछले 35 वर्षों में एक ही व्यक्ति को बार-बार मौका दिया। लेकिन क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं आया। रामकृपाल यादव ने कहा कि बेलागंज में एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत से बदलाव की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि नौ महीने का विकास पैंतीस साल के ठहराव पर भारी पड़ेगा। उन्होंने यह विश्वास जताते हुए कहा कि मनोरमा देवी की जीत के बाद बेलागंज के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा खजाना खोला जाएगा और जनता की वर्षों से अधूरी मांगें पूरी होंगी।
विज्ञापन