Bihar Bypolls: 'एक सांसद को सड़क छाप भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए'- जदयू का सुधाकर सिंह के बयान पर पलटवार
Bihar Assembly Bypolls: मंत्री अशोक चौधरी ने बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से उन्हें जिताने की अपील की। इसी दौरान उन्होंने राजद सुधाकर के बयान पर पलटवार किया और नसीहत भी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की चार विधानसभा सीटों इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी सिलसिले में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बेलागंज में एक कार्यक्रम के दौरान राजद सांसद सुधाकर सिंह पर तीखा हमला बोला।
सांसद सुधाकर सिंह के बयान पर किया पलटवार
मंत्री अशोक चौधरी ने राजद सांसद सुधाकर सिंह द्वारा बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम को 'रावण का अवतार' कहने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक सांसद को सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सुधाकर सिंह जैसे व्यक्ति को, जो सांसद हैं, भाषा की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन और राजनीति में व्यवहारिकता होनी चाहिए और अच्छे शब्दों का चयन कर विरोधियों को जवाब देना चाहिए।
'सुधाकर सिंह को सीखने की जरूरत'
अशोक चौधरी ने सुधाकर सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि सुधाकर सिंह को राजनीतिक जीवन में अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। एक सांसद को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती। अगर नेता इस तरह की सड़क छाप भाषा बोलेंगे, तो इसका गलत संदेश जाएगा। उन्होंने सुधाकर सिंह को सलाह दी कि उन्हें अपने बयानों में संयम और मर्यादा का पालन करना चाहिए।
तेजस्वी यादव और नीरज कुमार विवाद पर भी बोले
तेजस्वी यादव द्वारा जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार पर मानहानि का केस दर्ज करने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि यह मामला न्यायालय का है और प्रवक्ता ही इसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि न्यायालय को इस मामले को देखना चाहिए और न्यायालय का फैसला ही सर्वमान्य होगा।
बेलागंज उपचुनाव पर जोर
जानकारी के मुताबिक, अशोक चौधरी को बेलागंज विधानसभा सीट का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से उन्हें जिताने की अपील की। बेलागंज सीट पर जदयू और राजद के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है, जहां जदयू की मनोरमा देवी और राजद के विश्वनाथ यादव आमने-सामने हैं। जबकि जन सुराज पार्टी के मो. अमजद भी चुनावी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.