फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Board Result: Goh's Khushi brought third place in matriculation board exam in Aurangabad

Bihar Board: गोह की खुशी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में औरंगाबाद में लाई तीसरा स्थान, IAS बनने का है सपना

Sun, 31 Mar 2024 07:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 31 Mar 2024 07:31 PM IST
सार

Bihar Board Result: खुशी ने बताया कि वह सरस्वती प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में पढ़ती थी। वहां के शिक्षकों का भी भरपूर सहयोग मिला। वह कोरोना काल में भी मजबूती से अपनी पढ़ाई में जुटी रही। 

विज्ञापन
Bihar Board Result: Goh's Khushi brought third place in matriculation board exam in Aurangabad
खुशी कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद के गोह की एक होनहार बिटिया ने न सिर्फ अपने परिजनों बल्कि जिलेवासियों का भी सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। गोह के न्यू एरिया निवासी खुशी कुमारी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं की मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2024 में जिला टॉप में तीसरा स्थान हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। खुशी को मैट्रिक में 476 अंक हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


छोटी सी कपड़ों की दुकान चलाते हैं खुशी के पिता
खुशी के पिता गोह के न्यू एरिया निवासी प्रकाश गुप्ता एक छोटी सी कपड़ों की दुकान चलाकर अपने परिवार की परवरिश करते हैं। माता प्रमिला देवी गृहिणी हैं। खुशी की पढ़ाई का खर्च परिजन जैसे-तैसे चलाते हैं।
विज्ञापन

 
खुशी ने बताया कि वह सरस्वती प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में पढ़ती थी। वहां के शिक्षकों का भी भरपूर सहयोग मिला। वह कोरोना काल में भी मजबूती से अपनी पढ़ाई में जुटी रही। खुशी का सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, खुशी की सफलता यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता एक दिन कदम जरूर चूमती है। वहीं, परीक्षा परिणाम आते ही खुशी के घर वैश्य चेतना समिति के संयोजक संतोष कुमार और अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता पहुंचे और पीठ थपथपाते हुए मिठाई खिलाई और बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed