{"_id":"666eda2550f39031ec0a3566","slug":"bihar-anti-social-elements-damaged-statue-of-father-of-nation-mahatma-gandhi-in-gaya-people-are-angry-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश
Sun, 16 Jun 2024 05:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 16 Jun 2024 05:57 PM IST
सार
Gaya News: पार्षद गोपाल पासवान ने बताया कि घटना काफी निंदनीय है। आरोपियों को चिह्नित करने के लिए स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई है। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया शहर के बैरागी मोहल्ले में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। बताया जा रहा है की असामाजिक तत्वों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गया शहर के उत्तरी हिस्से में बापू की प्रतिमा को अंग भंग कर दिया गया है। किसने और किस उद्देश्यों से इस घृणित कार्य को अंजाम दिया है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। बैरागी मोहल्ला गया नगर निगम के वार्ड नं 10 अंतर्गत आता है। इस घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय वार्ड पार्षद गोपाल पासवान को भी दी। वहीं, इसकी जानकारी जब वार्ड नं 11 के पार्षद कुंदन पासवान को मिली तो दोनों घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह किसी ने बापू की अंग भंग प्रतिमा पर ध्यान नहीं दिया। किसी की नजर पड़ी तो यह खबर वार्ड पार्षद से होते हुए पुलिस प्रशासन तक पहुंच गई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वार्ड पार्षद गोपाल पासवान ने बताया कि जब वे पहुंचे तो देखा कि जिस जगह सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है, वहां बापू की प्रतिमा को अंग भंग किया गया है। दरअसल, इस जगह बापू की प्रतिमा स्थापित किए जाने के साथ ही पुराने जमाने के लोगों ने इसे हरिजन मंदिर का नाम दिया गया था जो अब तक प्रचलन में है। पार्षद गोपाल पासवान ने बताया कि घटना काफी निंदनीय है। आरोपियों को चिह्नित करने के लिए स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई है। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यहां सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। असामाजिक तत्वों ने बापू की प्रतिमा के नाक, मुंह और कान को क्षति पहुंचाई है। इस घटना की खबर पूरे शहर में फैल गई। उसके बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंचे और रोष जताया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग की। उसके बाद पुलिस घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। ताकि आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जा सके।