{"_id":"66699392406a9f84830de5a1","slug":"bihar-a-huge-fire-broke-out-in-a-scrap-shop-in-ghosi-bazar-in-jehanabad-property-worth-lakhs-burnt-to-ashes-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जहानाबाद में घोसी बाजार की कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जहानाबाद में घोसी बाजार की कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक
Wed, 12 Jun 2024 05:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:55 PM IST
सार
Jehanabad News: जहानाबाद में घोसी बाजार की एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। पीड़ित दुकानदार ने बगल के होटल वाले पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के जहानाबाद के घोसी बाजार क्षेत्र में देर रात एक कबाड़ी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग आठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पीड़ित केवाली गांव निवासी चंदन केसरी उर्फ साधु केसरी ने फायर बिग्रेड की टीम को सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार चंदन केसरी ने बताया कि इस घटना में लगभग आठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी दुकान के बगल में एक होटल चलता है, जिसके संचालक से मेरा कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब उसने कहा था कि तुम्हारे दुकान में आग लगा दूंगा। उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
घोसी के थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि एक कबाड़ी दुकान में आग लगी है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। आसपास के लोगों ने भी आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। बाद में दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन