फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad Security forces engaged in search operation found two powerful IED bombs in Pachrukhiya destroyed

Aurangabad: सर्च ऑपरेशन में लगे सुरक्षा बलों को पचरूखियां में मिले दो शक्तिशाली आईईडी बम, मौके पर विनष्ट किया

Thu, 12 Sep 2024 08:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 08:50 PM IST
सार

सर्च ऑपरेशन में लगे सुरक्षा बलों को पचरूखियां में दो शक्तिशाली आईईडी बम मिले। मौके पर मिले हुए बमों को ब्लास्ट कर विनष्ट किया गया।

विज्ञापन
Aurangabad Security forces engaged in search operation found two powerful IED bombs in Pachrukhiya destroyed
सर्च ऑपरेशन में बम ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को दो शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बम मिले हैं। यदि ये बम विस्फोट कर जाते तो सर्च ऑपरेशन में लगे सुरक्षा बलों के परखच्चें उड़ जाते। संयोग वश दोनों आईईडी बम सुरक्षा बलों की नजर में आ गए और अनहोनी टल गई।

विज्ञापन


दरअसल, 3-3 किलो के दो शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बमों की बरामदगी सर्च ऑपरेशन के दौरान मदनपुर के सुदूरवर्ती जंगली-पहाड़ी इलाके में पचरूखियां के जंगल से की गई, जिसे बरामदगी के बाद ब्लास्ट कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-2 अमित कुमार ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा-205 वाहिनी के सहायक समादेष्टा विनीत कुमार के नेतृत्व में कोबरा टीम और मदनपुर थाना की पुलिस द्वारा पचरूखियां के जंगल-पहाड़ी इलाके के आसपास नक्सलियों की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कुछ प्वाईंट्स चिन्हित कर संयुक्त रुप से सर्च अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान पचरूखियां फुट ओवरब्रिज से दक्षिण-पश्चिम दिशा में जंगल के प्वाईंट पी-11 के पास तीन किलो का पहला शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बरामद किया गया। वहीं, इसी जगह से कुछ दूरी पर तीन किलो का दूसरा प्रेशर आईईडी बरामद किया गया। बरामदगी के बाद दोनों प्रेशर आईईडी को मौके पर ही ब्लास्ट कर विनष्ट कर दिया गया। कहा कि यदि इन शक्तिशाली प्रेशर आईईडी ब्लास्ट कर जाते तो इसके जद में आकर सर्च ऑपरेशन में लगे सुरक्षा बलों का बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हैं। नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अभियान लगातार अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed