फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad News: Traveller ran over bike rider, died on spot; Angry people set vehicle on fire

Bihar News: ट्रैवलर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर ही मौत; गुस्साए लोगों ने वाहन को फूंका

Sat, 07 Dec 2024 07:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Dec 2024 07:51 PM IST
सार

Aurangabad News: औरंगाबाद में ट्रैवलर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रैवलर वाहन को फूंक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Aurangabad News: Traveller ran over bike rider, died on spot; Angry people set vehicle on fire
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में दाउदनगर-गोह पथ पर हसपुरा थानाक्षेत्र में देवहरा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार को ट्रैवलर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को वहीं फूंक दिया। मृतक की पहचान तकिया बुनियाद गंज निवासी सत्येंद्र चौधरी (32) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि सत्येंद्र करण बिगहा स्थित अपने ससुराल से पचरूखिया बाजार जा रहा था। इसी दौरान देवहरा की ओर जा रहे ट्रैवलर ने उसे रौंद डाला, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक ट्रैवलर को मौके पर खड़ा कर फरार हो गया। वाहन हसपुरा का बताया जा रहा है जो देवहरा बाजार से पटना जाता है। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। मौके पर युवक को मृत देखते ही वे आक्रोशित हो गए और वाहन को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान आक्रोशितों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

 
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही हसपुरा, पौथु, खुदवां और गोह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामले को लेकर मानपुर तकिया निवासी धनु चौधरी के बेटे राहुल कुमार के लिखित आवेदन पर हसपुरा थाना में ट्रैवलर मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, हादसे के बाद युवक के ससुराल कोईलवां टोले करण बिगहा के भगल चौधरी के परिवार में कोहराम मचा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed