{"_id":"67a0e589f326c94bb2047bce","slug":"aurangabad-news-student-returning-home-on-friend-s-bike-crushed-by-unknown-vehicle-died-on-spot-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दोस्त की बाइक से घर लौट रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौत; घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दोस्त की बाइक से घर लौट रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौत; घर में मचा कोहराम
Mon, 03 Feb 2025 09:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 03 Feb 2025 09:19 PM IST
सार
Aurangabad News: औरंगाबाद में बाइक से घर लौट रहे एक छात्र को अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र बाइक समेत गड्ढे में जा गिरा, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। रविवार को हसपुरा-मेहंदिया मुख्य मार्ग स्थित जलपुरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छात्र शुभम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हसपुरा के कनाप रोड निवासी शुभम कुमार (16) अपने दोस्त की बाइक लेकर पहरपुरा गांव से लौट रहा था। जैसे ही वह जलपुरा मोड़ के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम बाइक समेत सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शुभम के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास गश्त कर रही पुलिस की 112 टीम की नजर जब शुभम पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत उसके परिवार को सूचना दी। परिजन बदहवास हालत में हसपुरा रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
कनाप रोड रहने वाले शुभम कुमार पिता राजीव कुमार उर्फ पप्पू के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज रहती है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। शुभम की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।