फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad News: Miscreants brutally beat a bus conductor to death, angry villagers blocked NH-19

Bihar News: बदमाशों ने बस कंडक्टर को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला, हत्या से गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम

Sun, 12 Jan 2025 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Jan 2025 04:51 PM IST
सार

Aurangabad News: पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे का सही कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बस में भाड़े को लेकर विवाद के कारण मंजय की हत्या की गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Aurangabad News: Miscreants brutally beat a bus conductor to death, angry villagers blocked NH-19
घटना के बाद हाईवे पर लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के पास रविवार को बदमाशों ने एक निजी बस के कंडक्टर की बेरहमी से लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सढ़ैल गांव निवासी मंजय कुमार सिंह (40) के रूप में हुई है। यह घटना उस समय हुई जब बस धनबाद की ओर जा रही थी। घटना का कारण बस रोकने के विवाद को बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
बस रुकवाकर लाठी-डंडों से किया हमला
जानकारी के मुताबिक, मंजय कुमार सिंह पिछले कई सालों से औरंगाबाद-धनबाद मार्ग पर एक निजी बस में कंडक्टर का काम करते थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे बस जब कुशहा गांव के पास पहुंची, तो 10-12 युवकों ने सड़क पर आकर बस को रुकवा दिया। बस रुकते ही युवकों ने कंडक्टर मंजय को वाहन से खींचकर नीचे उतारा और लाठी-डंडों से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने मंजय को घायल समझकर औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



 
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश
कंडक्टर की मौत की खबर से गांव सढ़ैल में मातम छा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर एनएच-19 पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के चलते एनएच पर यातायात करीब साढ़े तीन घंटे तक बाधित रहा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने समझा-बुझा कर हटवाया जाम
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अमित कुमार, मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सलैया थानाध्यक्ष रंजन कुमार और देव थाना के एसआई सूरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे कंडक्टर की हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम हटवाया। जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 
हत्या के कारण पर संशय
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे का सही कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बस में भाड़े को लेकर विवाद के कारण मंजय की हत्या की गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 
बताया जा रहा है कि मंजय कुमार सिंह अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सढ़ैल गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण घटना से गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed